ये रहा Airtel का धांसू WiFi Recharge, कहीं भी किसी भी जगह बिना रुके करेगा काम

Highlights

एयरटेल (Airtel) बिजनेस, भारती (Bharati) एयरटेल (Airtel) की ही एक शाखा है, जो खासतौर पर कंपनी (Company) के कॉर्पोरेट (Corporate) सेवा क्षेत्र को देखती है

इसके अलावा इसके माध्यम से ही एक वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस प्रदान किया जा रहा है, जिसका नाम कंपनी (Company) ने 'माई (My) वाईफाई (WiFi)' रखा है

एंटरप्राइज या कॉर्पोरेट (Corporate) ग्राहकों के लिए चार एयरटेल (Airtel) माई (My) वाईफाई (WiFi) प्लान (Plan) उपलब्ध हैं। ये प्लांस 299 रुपये से शुरू होती हैं और 499 रुपये तक जाती हैं

एयरटेल (Airtel) बिजनेस, भारती (Bharati) एयरटेल (Airtel) की ही एक शाखा है, जो खासतौर पर कंपनी (Company) के कॉर्पोरेट (Corporate) सेवा क्षेत्र को देखती है। इसके अलावा इसके माध्यम से ही एक वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस प्रदान किया जा रहा है, जिसका नाम कंपनी (Company) ने 'माई (My) वाईफाई (WiFi)' रखा है। एंटरप्राइज या कॉर्पोरेट (Corporate) ग्राहकों के लिए चार एयरटेल (Airtel) माई (My) वाईफाई (WiFi) प्लान (Plan) उपलब्ध हैं। ये प्लांस 299 रुपये से शुरू होती हैं और 499 रुपये तक जाती हैं। 

एयरटेल (Airtel) माई (My) वाईफाई (WiFi) डिवाइस एक बहुत ही सरल और उपयोग में आसान गैजेट है। आइए उन प्लांस पर नजर डालते हैं, और समझते हैं कि आखिर आपको इनका लाभ कैसे मिलने वाला है। इसके अलावा यह भी जानते हैं कि इनमें आपको क्या क्या मिल रहा है। 

आपके लिए एयरटेल (Airtel) माई (My) वाईफाई (WiFi) प्लान (Plan)

पहला माई (My) वाईफाई (WiFi) एयरटेल (Airtel) प्लान (Plan) 299 रुपये प्रति माह के तौर पर आता है। इस प्लान (Plan) के साथ, एयरटेल (Airtel) 100 एसएमएस (SMS) के साथ 30GB मासिक डेटा (Data) प्रदान करता है। ग्राहकों के पास सभी प्लान (Plan) के साथ अपनी खरीदारी में डोंगल (Dongle) जोड़ने का विकल्प है। इसके बाद 349 रुपये के प्लान (Plan) के साथ, उपयोगकर्ताओं को 100 एसएमएस (SMS) के साथ 40GB तक डेटा (Data) मिलता है। इनमें से कोई भी प्लान (Plan) ग्राहकों को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं देता है।

हालांकि अगर इसके अलावा हम 399 रुपये के प्लान (Plan) की चर्चा करें तो आपको बात देते है कि इस प्लान (Plan) में यूजर्स को 60GB डेटा (Data) और 100 एसएमएस (SMS) मिलते हैं। यह योजना उपयोगकर्ताओं को Google वर्कप्लेस (WorkPlace) तक पहुंच प्रदान करता है। अंत में, 499 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान (Plan) है। जिसके साथ कंपनी (Company) 100GB डेटा (Data), 100 एसएमएस (SMS) और Google वर्कप्लेस (WorkPlace) तक पहुंच प्रदान करता है। 

ध्यान दें कि इन प्लांस की कीमतों में टैक्स शामिल नहीं है। उपयोगकर्ताओं को कनेक्टिविटी (Connectivity) प्रदान करने के लिए डोंगल (Dongle) भारती (Bharati) एयरटेल (Airtel) के 4G नेटवर्क (Network) से जुड़ा है।

एयरटेल (Airtel) माई (My) वाईफाई (WiFi) डिवाइस क्या है 

यह एक साधारण वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस है जो आपको कहीं भी जाने के बाद भी इंटरनेट से जुड़े रहने में मदद करता है। ध्यान दें कि आज अधिकांश स्मार्टफोन पहले से ही वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने की क्षमता के साथ आते हैं। लेकिन यह सिर्फ भारती (Bharati) एयरटेल (Airtel) के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए बनाया गया एक डेडिकेटेड डिवाइस है।

डिवाइस पीछे से खुलता है, इसके अलावा आप इसमें भारती (Bharati) एयरटेल (Airtel) का सिम कार्ड लगा सकते हैं। चूंकि यह आपकी जेब या बैग के अंदर बहुत आसानी से फिट हो सकता है, आप इसे अपने साथ किसी भी जगह पर आसानी से ले जा सकते हैं, फिर चाहे आप कहीं पर भी जा रहे हों। 

अच्छी बात यह है कि बिजनेस को 18 महीने से डोंगल (Dongle) पर अलग से अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। भारती (Bharati) एयरटेल (Airtel) 18 महीने बाद इसे मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। माई (My) वाईफाई (WiFi) डोंगल (Dongle) 2,000 रुपये की अड्वान्स कीमत पर अलग से उपलब्ध है।

अगर आप आज एयरटेल (Airtel) बिजनेस माई (My) वाईफाई (WiFi) प्लान (Plan) खरीदना चाहते हैं, तो आप टेल्को की वेबसाइट पर जा सकते हैं। ये प्लान (Plan) आपको एयरटेल (Airtel) कॉरपोरेट पोस्टपेड (Postpaid) प्लान्स (Plans) के तहत लिस्टेड मिलेंगे।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles