जेस्चर कंट्रोल और 10 दिन की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च हुई ये अनोखी स्मार्ट रिंग, फीचर होश उड़ा देंगे
Adivaa Smart R6 Smart Ring भारत में लॉन्च की जा चुकी है। यह देश में लॉन्च हुई नई नवेली स्मार्ट रिंग है, जो आपकी फिटनेस का भी ध्यान रखती है। इसमें आपको हार्ट रेट मोनिट्रिंग, SpO2 ट्रेकिंग के साथ साथ आपको गतिविधि की ट्रेकिंग और सपोर्ट मोड के साथ साथ अन्य काफी कुछ मिलता है। इसके अलावा आपको जानकारी दे देते है कि इस स्मार्टरिंग में आपको हैंड जेस्चर कंट्रोल भी मिलता है। इसकी मदद से आपके फोन में ऐप्स के साथ इनरैक्ट होने के साथ साथ उन्हें कंट्रोल भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि यह अनोखी स्मार्ट रिंग R6 आपको किस प्राइस में मिलने वाली है, इसके अलावा इसके अन्य फीचर्स कैसे हैं।
SurveyAdivaa Smart Ring R6 का इंडिया प्राइस और सेल डिटेल्स
Adivaa Smart Ring R6 को भारत में 10,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसे इस समय Adivaa की आधिकारिक वेबसाईट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। हालांकि यह रिंग देशभर में सभी पार्टनर रीटेलर्स के माध्यम से सेल किया जाने वाला है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि असल में यह कहा सेल होने वाली है। हो सकता है कि इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही सेल किया जाए।
Adivaa Smart Ring R6 के फीचर और स्पेक्स
Adivaa Smart Ring R6 एक बेहद ही हल्का और कम्पैक्ट स्मार्ट ट्रेकर कहा जा सकता है। इसे आप तीन अलग अलग कलर में खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह दो अलग अलग साइज़ में मिलने वाली है। इसे आप ब्लैक, गोल्डन और सिल्वर कलर में खरीद पाएंगे।

- कंपनी ने Ring को IPX8 वाटर रेसिस्टेंट बनाया है। इसका मतलब है कि यह पानी में भी खराब नहीं होने वाली है।
- आप इसे अपने हाथों को धोते समय भी पहने रख सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य पानी से जुड़ी गतिविधियों के दौरान भी इसे पहने रह सकते हैं।
- यह काफी मजबूत भी है, क्योंकि कंपनी ने इसे प्रीमियम क्वालिटी के टाइटैनीअम से निर्मित किया है।
गजब के फिटनेस फीचर्स से लैस है यह स्मार्ट रिंग
आपको मैंने पहले भी इस स्मार्टरिंग में मिलने वाले कुछ फिटनेस फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। आइए एक बार फिर से इनपर नजर डालते हैं। Adivaa Smart Ring R6 में आपको हार्ट रेट मोनिट्रिंग के साथ साथ SpO2, Sleep Tracking, Movement pattern recording के अलावा आपकी सभी फिज़िकल गतिविधियों पर नजर रखती है। आप इस डेटा को Adivaa Health App के माध्यम से देख सकते हैं। इसे दोनों ही यानि एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी एक खास बात यह भी है कि यह महिलाओं के menstrual cycle को भी ट्रैक करती है।
इस स्मार्ट रिंग के सबसे खास फीचर की बाद करें तो इसमें आपको जेस्चर कंट्रोल मिलते हैं। अगर आप म्यूजिक प्लेबैक को अजस्ट करना चाहते हैं तो आप हैंड फ्री तौर पर ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन में ऐप्स के साथ इनरैक्ट कर सकते हैं। कॉल आदि का जवाब दे सकते हैं। इसके अलावा भी अन्य बहुत सी गतिविधि इसके माध्यम से की जा सकती हैं। इसमें आपको ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मिलता है।
Adivaa Smart Ring R6 में आपको 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। हालांकि, ऐसा कंपनी कहती है कि लेकिन आप इससे लगभग लगभग 5 दिन का बैटरी बैकअप तो प्राप्त कर ही सकते हैं। इस रिंग में आपको वायरलेस चार्जिंग क्षमता मिलती है। आपको इस रिंग को फुल चार्ज करने में लगभग लगभग 90 मिनट का समय लगने वाला है। ऐसा कंपनी कहती है। अब इस रिंग के रिव्यू के बाद ही पता चल सकता है कि आखिर इसे चार्ज करने में असल में कितना समय लगता है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile