Silver-Gold Rate Today: लगातार तीन दिनों तक कमजोरी झेलने के बाद हाल ही में चांदी (gold prices and silver prices) में तेज़ रिकवरी देखी गई थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई और कीमतों में फिर से जोरदार बिकवाली शुरू हो गई। आज भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे आने वाले हैं, जिसका असर बाजार की धारणा पर भी दिख रहा है। इसी बीच अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में चांदी के भाव में 30,300 रुपये यानी करीब 10.16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह सभी करों सहित 2,68,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। दो दिन पहले बुधवार को यही चांदी 2,98,300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
SurveyMCX पर चांदी में गिरावट
वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी चांदी (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) पर भारी दबाव देखने को मिला। यहां कीमत 26,850 रुपये या लगभग 10 प्रतिशत टूटकर 2,42,000 रुपये प्रति किलो रह गई। इससे पहले बुधवार को MCX पर चांदी 2,68,850 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी, जबकि सोमवार को इसका बंद स्तर 2,36,261 रुपये प्रति किलो था। गौर करने वाली बात यह है कि शुक्रवार से सोमवार के बीच चांदी की कीमतों में करीब 41 प्रतिशत की तेज गिरावट आई थी, जिससे एक ही किलो पर 1,63,632 रुपये तक की कमी दर्ज हुई। यह गिरावट 29 जनवरी को बने 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर के बाद देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी यही हालात
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 11.94 डॉलर या 13.54 प्रतिशत फिसलकर 76.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं कॉमेक्स एक्सचेंज पर चांदी (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) 8.85 डॉलर यानी 10.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। दिन के कारोबार के दौरान इसमें 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और भाव 73.38 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक पहुंच गए।
आज सुबह इतना रह गया रेट
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतों (gold prices and silver prices) में करीब 20,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और भाव घटकर 2,99,900 रुपये प्रति किलो रह गए। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह चांदी 2,76,538 रुपये प्रति किलो के आसपास थी, जो दोपहर तक गिरकर 2,52,232 रुपये प्रति किलो पर आ गई। हालांकि बाजार बंद होते-होते इसमें हल्का सुधार देखने को मिला और यह 2,54,339 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
गुरूवार को चांदी का भाव
पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में चांदी के दाम (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) 30,300 रुपये या 10.16 प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर आ गए, जबकि बुधवार को इसका बंद भाव 2,98,300 रुपये प्रति किलो था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं पर भारी दबाव देखने को मिला और चांदी करीब 13 प्रतिशत तक टूट गई। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 11.94 डॉलर या 13.54 प्रतिशत गिरकर 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई।
सोने का भाव भी लुढ़का
| कैरेट | सुबह का भाव | दोपहर का भाव |
| 24 | 152502 रुपये (10 ग्राम) | 151489 रुपये (10 ग्राम) |
| 23 | 151891 रुपये (10 ग्राम) | 150882 रुपये (10 ग्राम) |
| 22 | 139692 रुपये (10 ग्राम) | 138764 रुपये (10 ग्राम) |
| 18 | 114377 रुपये (10 ग्राम) | 113617 रुपये (10 ग्राम) |
| 14 | 89214 रुपये (10 ग्राम) | 88621 रुपये (10 ग्राम) |
इसी तरह सोने (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) के बाजार में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने में दो दिनों तक तेजी देखने को मिली थी, लेकिन अब फिर से इसमें कमजोरी लौट आई है। आज RBI की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की घोषणा होनी है, जिससे निवेशकों की नजरें बाजार पर टिकी हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के भाव 4,500 रुपये या करीब 3 प्रतिशत गिरकर सभी टैक्स समेत 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इससे पहले के सत्र में सोना 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
MCX पर भी सोने में दबाव
MCX पर भी सोने की कीमतों (gold prices and silver prices) में नरमी दर्ज की गई। यहां सोना 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत टूटकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को इसका बंद स्तर 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,54,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका था। वहीं IBJA के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोने का भाव 1,52,502 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
Faiza
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile