ZEE5 पर टॉप ट्रेंडिंग चल रहा ये नया टीवी शो, 8.5 है IMDb रेटिंग, तुरंत निपटा डालें सारे एपिसोड
अगर आप अपने खाली समय में टीवी पर हर दिन आने वाले सीरियल, जिन्हें डेली सोप भी कहा जाता है, देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ट्रेंडिंग सीरियल के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं और बिना मिस किए हर रोज़ देखते हैं. डेली सोप का एक-एक एपिसोड रोजाना टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है, जो लगभग आधे घंटे का होता है.
आज हम आपको जिस टीवी सीरियल के बारे में बता रहे हैं उसका नाम 'सरू' है. इसमें सरू नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई जाती है, जो असल में गांव की है लेकिन अपने सपनों को पूरा करने और कई चुनौतियों से लड़ने के लिए मुंबई में रह रही है. इसमें आपको इमोशनल ड्रामा, परिवारों के बीच टकराव और ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जिनकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती.
इस ओटीटी पर उपलब्ध
आजकल टीवी चैनल्स के मुकाबले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स कहीं ज्यादा आगे बढ़ गए हैं, इसलिए संभव है कि आपने यह शो टीवी पर न देखा हो, लेकिन आपको बता दें कि इसे OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर भी देखा जा सकता है. वैसे तो टीवी पर यह रोजाना रात 8:30 बजे टेलीकास्ट होता है, लेकिन आप ओटीटी पर जब चाहे तब इसे देख सकते हैं वो भी फ्री में, और एक बार में कई एपिसोड्स निपटा सकते हैं.
शो की कास्ट
इस शो में आपको छोटे पर्दे के जाने-माने सितारे शगुन पांडे और मोहक मटकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. शगुन वेद बिरला का और मोहक सरू का किरदार निभा रही हैं.
एपिसोड और रेटिंग
यह सीरियल 12 मई, 2025 को अपने पहले एपिसोड के साथ ZEETV पर शुरू हुआ था, और अब तक इसके कुल 69 एपिसोड आ चुके हैं. रेटिंग की बात करें तो IMDb ने इसे 8.5 की जबर्दस्त रेटिंग दी है.
देखने को सीरियल तो बहुत हैं जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन 'सरू' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मैं आपको इसे देखने की सलाह ज़रूर दूंगी.