Digit.in

Mirzapur Season 4: फिर मचेगा कालीन भैया-बीना त्रिपाठी का भौकाल, कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Mirzapur Season 4: फिर मचेगा कालीन भैया-बीना त्रिपाठी का भौकाल, कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अगर आप क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ के शौकीन हैं, तो मिर्जापुर का नाम आपने जरूर सुना होगा और शायद देखी भी हो. जब से यह वेब सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई है, तब से यह दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही है. इसकी दमदार कहानी, सत्ता की लड़ाई और गहरे किरदारों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. अब तक इसके तीन सीज़न आ चुके हैं और तीसरे सीज़न में चौंका देने वाली घटनाओं के बाद फैन्स यह जानने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं चौथे सीज़न में आगे क्या होने वाला है. तो आइए मिर्ज़ापुर सीज़न 4 की रिलीज़ टाइमलाइन, स्ट्रीमिंग डिटेल्स, स्टार कास्ट और शो में आगे क्या देखने को मिल सकता है, इन सबके बारे में जानते हैं.

Mirzapur Season 4 की रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म

हालांकि, मिर्जापुर सीज़न 4 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि इसका अगला सीज़न साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है. पहले के तीन सीज़नों की तरह, यह सीज़न भी Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम होगा.

क्या होगा मिर्जापुर सीज़न 4 में खास?

सीज़न 3 के चौंकाने वाले अंत के बाद अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा. अली फ़ज़ल द्वारा निभाए गए किरदार 'गुड्डू पंडित' ने भले ही मिर्जापुर पर कब्ज़ा कर लिया हो, लेकिन उसकी सत्ता अब भी खतरे में है. वहीं, पंकज त्रिपाठी के निभाए किरदार 'कालीन भैया' की वापसी की संभावनाएं सीज़न 4 में दिख रही हैं, जिससे कहानी और भी रोमांचक हो सकती है.

इस नए सीज़न में सत्ता संघर्ष, धोखा, राजनीति और ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है. कई नए दुश्मन, नाउम्मीद मोड़ और सत्ता के लिए खून खराबे जैसे पहलुओं के साथ दर्शकों को फिर से एक तगड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है.

मिर्जापुर सीज़न 4 की स्टार कास्ट

सीज़न 4 में ज्यादातर पुराने किरदारों की वापसी तय मानी जा रही है. प्रमुख कलाकारों में पंकज त्रिपाठी 'कालीन भैया' के रूप में, अली फ़ज़ल 'गुड्डू पंडित' के रूप में, रसिका दुग्गल 'बीना त्रिपाठी' के किरदार में, श्वेता त्रिपाठी 'गोलू गुप्ता' के रूप में, विजय वर्मा 'शत्रुघ्न त्यागी' और ईशा तलवार 'माधुरी यादव' के किरदार में एक बार फिर नजर आ सकते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles