War 2 Release Date: Hrithik Roshan और Jr. NTR स्टारर बॉक्स ऑफिस पर भूचाल लाने को तैयार, इस दिन रिलीज होगी एक्शन पैक्ड थ्रिलर!

HIGHLIGHTS

War 2 सिनेमाघरों में अगस्त, 2025 में आने के लिए तैयार है।

फिल्म के मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है।

इस फिल्म में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और टॉलीवुड सेंसेशन Jr. NTR मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

War 2 Release Date: Hrithik Roshan और Jr. NTR स्टारर बॉक्स ऑफिस पर भूचाल लाने को तैयार, इस दिन रिलीज होगी एक्शन पैक्ड थ्रिलर!

इंतज़ार खत्म! 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म War का बेहद प्रत्याशित सीक्वल War 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2025 को आने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है। इस बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और टॉलीवुड सेंसेशन Jr. NTR मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

War 2 की रिलीज डेट आउट

यह घोषणा ऋतिक रोशन की घुटने की चोट के कारण संभावित देरी की अफवाहों के बाद आई है। आज Yash Raj films ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए स्टाइल में रिलीज डेट का खुलासा किया। पोस्ट यहां देखें:

यह भी पढ़ें: बीएसएनएल के लाखों यूजर्स को राहत, BSNL 4G अब 75000 जगहों पर लाइव, लाखों को मिल रहा हाई-स्पीड इंटरनेट

War 2 में ऋतिक रोशन पहली फिल्म की अपनी भूमिका को दोहराएंगे, जिनके साथ इस बार फिल्म में Jr. NTR भी होंगे, जो RRR में अपनी भूमिका के लिए दुनियाभर में मशहूर हो गए। यह एक्शन से भरपूर थ्रिलर YRF Spy Universe का हिस्सा है, और यह फिल्म रोमांचक युद्ध दृश्यों, हैरान कर देने वाले दृश्यों और गहन जासूसी कहानी का वादा करती है।

War 2 के बारे में अधिक डिटेल्स

इस फिल्म में Kiara Advani भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, ऋतिक रोशन एक आगामी फिल्म Alpha में एक कैमियो रोल में दिखने वाले हैं, जिसमें Alia Bhatt और Sharvari भी हैं। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार है।

War 2 फिल्म YRF Spyverse में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की Tiger 3 के बाद अगली किश्त होगी। जो लोग इस बारे में नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि YRF Spy Universe कि शुरुआत Ek Tha Tiger (2012) से हुई थी, जिसके बाद Tiger Zinda Hai (2017) और War (2019) आईं। पठान (2023) में क्रॉसओवर संभावनाएं पेश की गईं, जिसमें सलमान खान टाइगर की भूमिका में दिखाई दिए। तो वहीं Tiger 3 में शाह रुख खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया। प्लॉट को टीज़ करते हुए War 2 में ऋतिक रोशन की पहली झलक दिखाई गई।

यह भी पढ़ें: साउथ ब्लॉकबस्टर Officer On Duty के OTT रिलीज से पहले देख लें ये 4 भौकाल क्राइम थ्रिलर फिल्में, दिमाग फाड़ देंगे ट्विस्ट और टर्न

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo