Digit.in

8.4 की IMDb रेटिंग वाली खतरनाक क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड दिमाग फाड़ने वाला, 7 साल बाद भी OTT पर कर रही राज

8.4 की IMDb रेटिंग वाली खतरनाक क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड दिमाग फाड़ने वाला, 7 साल बाद भी OTT पर कर रही राज

सिनेमाघरों के अलावा OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का आनंद लेने वाले सिनेमा के शौकीनों का आंकड़ा भी काफी ऊंचा है। OTT पर बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्मों की भरमार है और हर हफ्ते लगातार नया कॉन्टेन्ट आता रहता है। इन पर ढेरों ऐसी वेब सीरीज और फिल्में भी मौजूद हैं जिन्हें फैंस की पसंदीदा माना जाता है। लेकिन उनमें से कुछ थ्रिलर तो ऐसे हैं जो रिलीज के काफी लंबे समय के बाद भी एक मस्ट-वॉच बन जाते हैं।

आज के आर्टिकल में हम आपको OTT की एक ऐसी पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपने रिलीज के 7 साल बाद आज भी हर किसी की फेवरेट है। इस शो का हर एक एपिसोड रोमांच से भरपूर है जो आपका दिल जीत लेगा। आइए आपको बताते हैं कि यहां किस सीरीज की बात हो रही है।

OTT की बेस्ट सीरीज

जिस सीरीज के बारे में हम यहां बात कर रहे हैं उसके पहले सीज़न में कुल 9 एपिसोड हैं। यह क्राइम थ्रिलर जॉनर की सीरीज पहली बार 2018 में स्ट्रीम हुई थी और रिलीज के काफी लंबे समय बाद तक भी इसकी लोकप्रियता उतनी ही मजबूत थी, यहां तक कि लोग आज भी इसे देखना चाहते हैं। इस सीरीज का हर एपिसोड अपने आप में ही बहुत खास है।

यह सीरीज एक ताकतवर गैंगस्टर और उसके आदमियों की कहानी दिखाती है, जो बाद में अपने बॉस के खिलाफ हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण उस ताकतवर बंदूक के डीलर का सनकी बेटा है, जो किसी की नहीं सुनता। इस सीरीज में काफी सारे गालियों वाले और अश्लील सीन दिखाए गए हैं।

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां 'मिर्ज़ापुर' वेब सीरीज की बात कर रहे हैं। मिर्ज़ापुर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रांत मैसी और दिव्येंदु शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीरीज को ओटीटी पर एक मस्ट-वॉच सीरीज के तौर पर जाना जाता है। यह पहली बार अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और अब भी आप उसे इसी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

सीज़न 4 का हो रहा इंतज़ार

पिछले साल मिर्ज़ापुर का तीसरा सीज़न आया था, जिसका क्लाइमैक्स सस्पेंस में ही खत्म हो गया। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में दर्शकों को Mirzapur 4 भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके बनने को लेकर अब तक कोई खबर नहीं आई है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles