IMDb पर 8.6 रेटिंग वाली यह वेब सीरीज बनी थी 2020 की सबसे बड़ी हिट, जल्द आ रहा सीजन 2
OTT प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज आज के समय में एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा और मजबूत जरिया बन चुकी हैं। इनमें से कई ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ती हैं और सालों तक चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसी ही एक शानदार वेब सीरीज की बात हम आज करने जा रहे हैं, जिसे पांच साल पहले यानी 2020 में रिलीज किया गया था और IMDb पर इसे जबरदस्त 8.6/10 की रेटिंग मिली थी।
जबरदस्त स्पाई थ्रिलर
यह वेब सीरीज एक थ्रिलर स्पाई ड्रामा है, जिसकी कहानी संसद भवन पर हुए एक आतंकी हमले के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि इस हमले के पीछे एक पाकिस्तानी आतंकवादी मास्टरमाइंड होता है, जिसे पकड़ने का जिम्मा भारत की एक खुफिया एजेंसी को सौंपा जाता है। एजेंसी के हेड और उनकी टीम कैसे इस मिशन को अंजाम देते हैं, यही इस सीरीज का मुख्य प्लॉट है।
कोविड काल में मचाई थी धूम
साल 2020 में जब पूरी दुनिया कोविड महामारी से जूझ रही थी, तब इस सीरीज ने दर्शकों को घर बैठे ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट दिया। इसकी शानदार कहानी, दमदार अभिनय और रोमांचक सीक्वेंस ने दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखा था।
यह चर्चित वेब सीरीज कोई और नहीं बल्कि 'स्पेशल ऑप्स' है, जिसमें लीड रोल में बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर के.के. मेनन नजर आए थे। इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड्स हैं और इसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। ‘स्पेशल ऑप्स’ को आप JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं, जहां यह एक मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीज बन चुकी है।
जल्द रिलीज होगा सीजन 2
जो फैंस इस सीरीज का दूसरा सीजन देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। मेकर्स ने हाल ही में अनाउंस किया है कि स्पेशल ऑप्स 2 जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस नए सीजन के सभी एपिसोड्स 18 जुलाई से JioHotstar पर स्ट्रीम किए जाएंगे। हालांकि, यह सीरीज पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस डेट को पोस्टपोन्ड करके 18 जुलाई कर दिया गया है।
अगर आप स्पाई थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह सीरीज लाइफ में एक बार जरूर देखें, और इसके दूसरे सीजन के लिए तैयार रहें!