Digit.in

Galaxy Unpacked 2025 Today: कब और कहां देखें Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के लॉन्च का Livestream

Highlights

Samsung आज अपनी लेटेस्ट जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही है।

Galaxy Z Fold 7 अपनी पिछली जनरेशन्स के मुकाबले काफी हद तक पतला हो सकता है।

Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं।

Galaxy Unpacked 2025 Today: कब और कहां देखें Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के लॉन्च का Livestream

Samsung आज अपनी लेटेस्ट जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही है। कई हफ्तों से इन्हें लेकर अफवाहें, लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनसे यह सुझाव मिलता है कि Galaxy के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन्स में तीन मॉडल्स -- Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और नया Z Flip 7 FE (जो 'अल्ट्रा' थिन डिजाइन में आएगा) शामिल होगा।

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि ग्राहक इन अपकमिंग फोल्डिंग स्मार्टफोन्स की स्क्रीन, स्टोरेज, बैटरी और अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के मामले में क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE की लॉन्च लाइवस्ट्रीम डिटेल्स

सैमसंग इन तीनों कथित फोन्स को आज, बुधवार, 9 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस इवेंट को अपने यूट्यूब चैनल पर 10 am ET (7:30 pm IST) लाइवस्ट्रीम करेगी।

Samsung Galaxy July 2025: यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Galaxy Z Fold 7 के संभावित स्पेक्स और फीचर्स

कहा जा रहा है कि Galaxy Z Fold 7 अपनी पिछली जनरेशन्स के मुकाबले काफी हद तक पतला होगा। टिप्सतर Rolan Quandt के लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन अनफोल्ड करने पर 4.2mm का होगा और फोल्ड करने पर 8.9mm का होगा।

उम्मीद है कि Fold 7 6.5-इंच की आउटर डिस्प्ले और 8-इंच की इनर डिस्प्ले ऑफर करेगा। इसमन एक 4400mAh की बैटरी दी जा सकती है और यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 इलीट SoC से लैस हो सकता है। इसके स्टोरेज ऑप्शन्स में 256GB या 512GB और कुछ बाजारों में संभावित तौर पर 1TB वर्जन शामिल होने की उम्मीद है। इसका मेन कैमरा एक 200MP का सेंसर हो सकता है और यह फोन कथित तौर पर ब्लू, ब्लैक और सिल्वर में आएगा।

Galaxy Z Flip 7 के संभावित स्पेक्स और फीचर्स

ज्यादा कॉम्पैक्ट Galaxy Z Flip 7 भी बदलाव लेकर आ सकता है। इसमें एक 4.1-इंच की बडी कवर स्क्रीन दी जा सकती है। उम्मीद है कि इस डिस्प्ले पर दो कैमरा लेंस होंगे।

Flip 7 भी पिछले मॉडल्स के मुकाबले काफी पतला हो सकता है, इसके बावजूद कि इसमें एक 4300mAh बैटरी शामिल हो सकती है, जो Fold 7 की बैटरी से बस थोड़ी ही छोटी है। स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स फोल्ड जैसे ही हो सकते हैं, हालांकि फ्लिप 7 में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।

Galaxy Z Flip 7 FE के संभावित स्पेक्स और फीचर्स

जो लोग और भी बजट-फ्रेंडली फोल्डेबल तलाश रहे हैं, उनके लिए लंबे समय से अफवाहों में आ रहा Galaxy Z Flip 7 FE परफेक्ट साबित हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह "Fan Edition" मॉडल 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स और थोड़ी छोटी 4000mAh बैटरी ऑफर करेगा। उम्मीद है कि इसका स्क्रीन साइज़ मेन फ्लिप 7 जितना ही होगा। Flip 7 FE कथित तौर पर ब्लैक और व्हाइट में आ रहा है।

Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि ये नई स्मार्टवॉचेज़ "स्क्विर्कल" (स्क्वायर-सर्कल) बॉडी डिजाइन के साथ आएगा जिसे Galaxy Watch Ultra के साथ भी पेश किया गया था।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles