भूल जाओगे श्रीकांत तिवारी की The Family Man! उससे भी ज्यादा दमदार और खतरनाक है ये वेब सीरीज, ये वाला सीन तो खड़े कर देगा रोंगटे
अगर आप The Family Man के हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल ड्रामा और जासूसी की दुनिया को मिस कर रहे हो, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है! असल में, श्रीकांत तिवारी The Family Man Season 3 के साथ जल्द ही लौटने वाले हैं, वेब सीरीज की आधिकारिक रिलीज डेट भी आ चुकी है। 21 नवंबर 2025 को Amazon Prime Video पर इसका प्रिमियर होने जा रहा है। हालांकि, अभी भी इंतज़ार कुछ लंबा है, ऐसे में अगर आप The Family Man Season 3 का इंतज़ार कर रहे हैं और श्रीकांत तिवारी के एक्शन और इमोशन को मिस कर रहे हैं तो आपको इसी से मिलती जुलती इन थ्रिलर्स को भी देख लेना चाहिए।
Mukhbir: The Story of a Spy
इस शो को आप ZEE5 पर देख सकते हैं। ये शो एक सच्ची जासूसी कहानी से इंस्पायर्ड है, जो 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान एक अंडरकवर एजेंट की बहादुरी को दिखाती है। इसमें स्पाई लाइफ की सच्चाई, रिस्क और इमोशन सब एक ही जगह पर देखने को मिलने वाला है।
Special OPS (सभी सीजन)
Special OPS इसके सभी सीजन आप JioHotstar पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में के.के. मेनन की धमाकेदार अदाकारी देखते ही बनती है, इसके अलावा इस वेब सीरीज को जासूसी दुनिया की क्लासिक के तौर पर देखा जाना चाहिए। हिम्मत सिंह और उनकी टीम आतंकवादियों के पीछे ऐसे लगती है जैसे शेर अपने शिकार के पीछे! इस वेब सीरीज के हर एक एपिसोड में एड्रेनालिन की गारंटी है।
Citadel
इस कहानी को Amazon Prime Video पर The Family Man के सभी सीजन और Mirzapur के अभी तक सभी सीजन के जैसे ही देख सकते हैं। इस कहानी में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडन की ये ग्लोबल स्पाई सीरीज़ विजुअली शानदार होने के साथ साथ कहानी के तौर पर भी एक शानदार शो है। इस कहानी में आपको एक अलग ही कलेवर मिलने वाला है।
Fauda (सभी सीजन और एपिसोड)
इस वेब सीरीज को Netflix पर देखा जा सकता है, इसमें आपको इजरायल-पैलेस्टाइन कॉन्फ्लिक्ट बड़ी बारीकी से नजर आने वाला है, इस सीरीज को बेहद ही रियलिस्टिक और इंटेंस कहा जा सकता है। इसकी हिंदी रीमेक Tanaav भी बड़े कारनामे कर चुकी है, जिसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं।