Mirzapur में फिर मचेगा कालीन भैया का भौकाल.. गुड्डू भैया के साथ हो जाएगा खेला? देखें स्टोरी, कास्ट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और रिलीजिंग टाइमलाइन

अगर आपको डार्क क्राइम ड्रामा, राजनीतिक चालें, और बदले से लबालब भरी कहानियां पसंद हैं, तो मिर्जापुर वेब सीरीज आपके लिए सबसे फेवरेट शो हो सकता है, अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है तो, अगर आप इसके पिछले सीजन देख चुके हैं तो आपको इसके बारे में सब जानकारी होगी हो और आप जाहिर तौर पर इसके अगले सीजन यानि मिर्जापुर सीजन 4 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे। सभी जानते हैं कि Amazon Prime Video की इस सुपरहिट सीरीज़ ने भारतीय वेब सीरीज़ की दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई है।
अपने तीन दमदार सीजन के चलते यह वेब सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज कर चुकी है, इसके अलावा इसने जो भी इसे देखने बैठा है, उसे अपनी सीट से बांधे रखा है। अब सभी की निगाहें मिर्जापुर के अगले सीजन पर टिकी हैं। फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि आखिर अगले सीजन में क्या होने वाला है, क्या गुड्डू पंडित के साथ खेला हो जाने वाला है? क्या कालीन भैया फिर से भौकाल मचा सकते हैं या फिर कहानी में आगे क्या होता है? ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इनके जवाब Mirzapur 4 में ही मिल सकते हैं।
Mirzapur Season 4 की रिलीज़ टाइमलाइन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जापुर सीज़न 4 की रिलीज़ की तैयारी जोरों पर है। उम्मीद की जा रही है कि यह नया सीज़न 2025 खत्म होते होते या 2026 की शुरुआत के साथ ही रिलीज किया जा सकता है? अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसकि कोई जानकारी नहीं है, हाँ, Amazon Prime Video एक अन्य दमदार सीरीज यानि The Family Man के नए सीजन की रिलीजिंग डेट आ चुकी है, यहाँ आपको इसकी सभी डिटेल्स मिल जाने वाली हैं।
The Family Man के अन्य सभी और नए सीजन के साथ साथ आप इस OTT पर Mirzapur के भी सभी और नए सीजन को भी यहीं पर देख सकते हैं। Amazon Prime Video पर ही इनका प्रिमियर होने वाला है।
Mirzapur Season 4 में क्या होगा नया?
तीसरे सीज़न के अंत ने दर्शकों को कई सवालों के साथ छोड़ दिया था। गुड्डू पंडित (अली फज़ल) ने आखिरकार मिर्जापुर की सत्ता पर कब्जा तो कर लिया, लेकिन अब उस ताज को संभालना उसके लिए लोहे के चने चबाने से कम नहीं है। चौथे सीज़न में गुड्डू को नए दुश्मनों, बदलती वफादारियों और धोखों के बीच अपनी ताकत बनाए रखने की चुनौती झेलनी पड़ने वाली है, ऐसा भी हो सकता है कि गुड्डू पंडित के साथ खेला ही हो जाए।
सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है, क्या कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) जिंदा हैं? अगर उनका वापसी होती है, तो निश्चित रूप से गुड्डू और कालीन भैया के बीच सत्ता की सबसे बड़ी जंग शुरू होना तय है। Mirzapur Season 4 में आपको यह सब देखने को मिल सकता है। अब जो भी हो लेकिन इतना जरूर है कि नया सीजन बेहद ही ज्यादा रोमांच होने वाला है।
Mirzapur Season 4 की कास्ट
आइए जानते है कि कास्ट में कोई नया शामिल होने वाला है? या पिछले चेहरे ही इस बार भी आपको मिर्जापुर में देखने को मिलने वाले हैं। हो सकता है कि इस बार पंकज त्रिपाठी फिर से कालीन भैया के तौर पर सीजन में धमाकेदार वापसी करें, इनके साथ इस सीजन में अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार आदि चेहरे देखने को मिलने वाले हैं।
किसके हाथ लग सकता है मिर्जापुर का सिंहासन?
मिर्जापुर सीज़न 4 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर पहले से ही #Mirzapur4 ट्रेंड कर रहा है। सभी यह जानना चाहते हैं कि इस बार सिंहासन किसके हाथ लग सकता है? यही एक बड़ा सवाल है जो इस समय भी की जुबान पर है। इसी सवाल के साथ हम आपको यहीं पर छोड़े जा रहे हैं।

