The Family Man Season 3 के साथ जल्द धामकेदार वापसी करेंगे श्रीकांत तिवारी.. Amazon ने कर दी बड़ी घोषणा, इस दिन आ रही रिलीज डेट, देखें कास्ट, प्लॉट-स्टोरी
भारत की सबसे पॉपुलर स्पाई थ्रिलर सीरीज़ The Family Man एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रही है, इस बार कहानी The Family Man Season 3 के तौर पर आगे बढ़ने वाली है। इस कहानी में सस्पेंस, एक्शन और इमोशन के शानदार मिश्रण को देखा जाने वाला है, बताते चलें कि The Family Man Web Series अपने पिछले दोनों सीज़नों से ही दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। अब तीसरा सीज़न इस साल के अंत तक यानि 2025 के खत्म होने तक रिलीज़ होने वाला है, हालांकि Amazon India ने इसे लेकर एक नई जानकारी दी है कि डेट की अनाउन्स्मेन्ट कल यानि 28 अक्टूबर को की जाने वाली है। इस बार कहानी और भी ज्यादा गहराई और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट लेकर आने वाली है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
श्रीकांत तिवारी की दोहरी ज़िंदगी, क्या रंग लाने वाली है?
The Family Man Season 1 और सीजन 2 के जैसे ही The Family Man Season की आत्मा भी इसके मुख्य किरदार यानि श्रीकांत तिवारी होने वाले हैं, इस किरदार को मनोज बाजपायी की ओर से बखूबी निभाया गया है। वह एक ऐसे इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक मिशनों पर काम करते हैं, लेकिन साथ ही अपने परिवार के प्रति एक जिम्मेदार पिता और पति की भूमिका भी निभाते हैं। यही दोहरी ज़िंदगी, एक तरफ देश के लिए जासूसी और दूसरी तरफ परिवार के लिए जिम्मेदारी को दिखाती है। शायद इसी कारण यह शो OTT पर मौजूद कुछ अन्य शो से बेहद अलग है।, श्रीकांत तिवारी की यह मानवीय कमजोरी ही उसे दर्शकों से जोड़ती है।
इस बार कहानी में क्या होगा नया, क्या होगी The Family Man Season 3 कहानी/प्लॉट?
The Family Man Season 3 में दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे होंगे। इस बार श्रीकांत को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी ऐसी साजिशों का सामना करना पड़ेगा जो उनके करियर और निजी जीवन दोनों को हिला देंगी। वह पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण मिशनों पर निकलेंगे, जहां उनका धैर्य, बुद्धिमत्ता और इंसानियत, लगभग लगभग जीवन के सभी पहलूओं की परीक्षा होने वाली है। दूसरी ओर, अपने परिवार को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उनके लिए भावनात्मक उथल-पुथल का कारण बनेगी। यही संघर्ष कहानी को और रोमांचक बनाएगा। ऐसा भी कह सकते है कि इस बार की कहानी पहले से कहीं ज्यादा इन्टेन्स हो सकती है।
नई एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, देखें The Family Man Season 3 की कास्ट डिटेल्स
इस सीजन में एक नया और बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं जयदीप अहलावत, जो शो में मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे। अपनी दमदार परफॉर्मेंस और इंटेंस स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप इस सीरीज़ में एक खतरनाक और चतुर विरोधी के रूप में नजर आएंगे। उनके आने से कहानी में नया तनाव, रोमांच और शक्ति संतुलन देखने को मिलेगा, जिससे श्रीकांत तिवारी की दुनिया और भी जटिल हो जाएगी।
रिलीज़ टाइमलाइन और स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म डिटेल्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, The Family Man Season 3 का प्रीमियर अक्टूबर 2025 के आखिरी हफ्ते या नवंबर 2025 के पहले हफ्ते में किया जा सकता है। पहले की तरह यह सीज़न भी Amazon Prime Video पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा।
दर्शकों को The Family Man Season 3 से क्या हैं उम्मीदें
सीरीज़ के पिछले दोनों सीज़न्स ने एक मजबूत कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और सामाजिक-राजनीतिक सच्चाइयों के मिश्रण से दर्शकों का दिल जीता था। अब तीसरे सीज़न से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। फैंस को यकीन है कि मनोज बाजपेयी की गहराई भरी एक्टिंग और नए खलनायक के आने से The Family Man 3 एक और यादगार सफर बनने वाला है, जो हर एपिसोड के साथ दिल की धड़कनें बढ़ा देगा।