इंतज़ार खत्म! इस दिन, इतने बजे The Family Man 3 के श्रीकांत तिवारी-रुकमा और मीरा की होगी टक्कर, कौन जीतेगा ये बैटल
The Family Man का तीसरा सीज़न अब अपने प्रीमियर के बेहद करीब है और फैंस का उत्साह इसे लेकर दिन बदिन बढ़ता ही जा रहा है। राज और डीके द्वारा बनाई गई यह सीरीज़ भारतीय स्ट्रीमिंग दुनिया में एक कल्ट-फैनबेस खड़ा कर चुकी है। अब दर्शक इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि श्रीकांत तिवारी अपनी अगली चुनौती में किस तरह से खुद को और अपने देश को बचाते हैं।
किस दिन, किस समय OTT पर आ रही है The Family Man 3?
The Family Man Season 3 का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को होगा और पहले की तरह यह सीज़न भी केवल Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि 20 नवंबर की रात में 12AM पर इसे स्ट्रीमिंग के लिए पेश कर दिया जाने वाला है। ऐसा भी माना जा रहा है कि या ऐसी चर्चा है कि यह सीज़न रिलीज़ के साथ ही कई स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड तोड़ सकता है और भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज़ में अपनी जगह और पुख्ता कर सकता है।
The Family Man 3 की स्टार कास्ट
इस सीज़न में मनोज बाजपेयी और प्रियमणी के साथ कई नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं, जो कहानी को ज्यादा गहराई देने वाले हैं। हम सभी जानते है कि इस बार श्रीकांत तिवारी और जयदीप अहलावत की टक्कर होने वाली है, अभी तक के लिए पुष्टि किए गए कलाकारों में शारिब हाशमी, श्रेया धनवनथरी, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, सुंदीप किशन, जुगल हंसराज, सीमा बिस्वास, गुल पनाग, दलीप ताहिल, विपिन शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि इस बार दो दमदार विरोधी किरदार भी आ रहे हैं, एक का जिक्र हम अभी कर चुके हैं और दूसरी मीरा के रूप में निमरत कौर हैं। दोनों ही विलेन श्रीकांत के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं और कहानी को और ज्यादा इमोशनल, डार्क और इंटेंस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
The Family Man Season 3 की कहानी
द फैमिली मैन सीज़न 3 में श्रीकांत तिवारी को एक ऐसे खतरे का सामना करना पड़ेगा जो सिर्फ देश को ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी निशाने पर ले रहा है। यह दोहरी चुनौती उन्हें कई कठिन फैसलों की ओर धकेलेगी, जिससे कहानी और gripping बन जाएगी। राज–डीके की स्टाइल में पेश किए गए इस सीज़न में स्पाई-थ्रिलर और फैमिली ड्रामा दोनों का दिलचस्प मिश्रण दिखाई देगा।
क्या कहता है The Family Man Season 3 का ट्रेलर
हाल ही में जारी किए गए ट्रेलर ने दर्शकों में और उत्साह भर दिया है। मज़ाक, मिशन, अराजकता और श्रीकांत की वही हटकर स्टाइल सब कुछ वापस आ गया है। ट्रेलर से साफ हो गया है कि सीज़न 3 दर्शकों को एक और रोमांचक सफर पर ले जाने वाला है।