सस्पेंसफुल क्लाइमैक्स और हर सीन में अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट के लिए जानी जाती हैं ये फिल्में, दूसरी वाली ने पुलिस को ही चबवा दिए थे लोहे के चने
अगर आप Crime Thriller और Suspense Movies के दीवाने हैं, तो JioHotstar पर ऐसी कई फ़िल्में मौजूद हैं जो आपको एक बार देखने के बाद बार बार देखने का मन होने वाला है। हिंदी में डब हुई ये फिल्में थ्रिल, मिस्ट्री और इमोशन का ऐसा संगम हैं कि हर मोड़ पर कहानी नया ट्विस्ट देती है। अगर आप Drishyam, Vikram Vedha जैसी कहानियों के फैन हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए ही है।
Vikram Vedha
कहाँ देखें: Jio Hotstar
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म Vikram Vedha में आर. माधवन और विजय सेतुपति के बीच का संघर्ष दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। हर सीन में सस्पेंस और फिलॉसफिकल टच इतना गहरा है कि आप अंत तक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि असली ‘विलेन’ कौन है। यह फिल्म JioHotstar पर उपलब्ध है और हिंदी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रही है।
Drishyam
कहाँ देखें: Jio Hotstar
अजय देवगन और तब्बू स्टारर यह क्लासिक थ्रिलर हर सीन में दिमाग घुमा देती है। फिल्म में विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए ऐसी प्लानिंग करता है कि पुलिस तक चकरा जाती है। सस्पेंस, इमोशन और इंटेलिजेंस का जबरदस्त मिश्रण Drishyam को हर थ्रिलर लवर की फेवरेट बनाता है।
Talvar
कहाँ देखें: Jio Hotstar
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित है। इरफान खान ने इसमें एक CBI अफसर का किरदार निभाया है जो हर एंगल से केस की तह तक पहुंचने की कोशिश करता है।
7th Day
कहाँ देखें: Jio Hotstar
मलयालम सुपरस्टार Prithviraj Sukumaran इस फिल्म में एक सस्पेंडेड पुलिस अफसर की भूमिका निभाते हैं जो एक जटिल केस सुलझाने में लगा है। फिल्म का डार्क टोन, सस्पेंसफुल क्लाइमैक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट इसे बेहद एंगेजिंग बनाते हैं।
Project Z
कहाँ देखें: Jio Hotstar
तेलुगु की सुपरहिट मूवी PSV Garuda Vega का हिंदी डब वर्ज़न Project Z एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। फिल्म एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी है जो एक विशाल साजिश और टेक्नोलॉजी से भरे अपराधों से जूझता है। हर सीन में थ्रिल महसूस होगा। अगर आपको Mission Impossible जैसी हाई-पेस फिल्में पसंद हैं, तो ये जरूर देखें।