रेटिंग में पंचायत की बाप निकली ये वेब सीरीज, मिर्ज़ापुर को भी छोड़ दिया पीछे.. अब है The Family Man से टक्कर!
वीकेंड तेजी से करीब आता जा रहा है। हो सकता है कि आपके कुछ प्लान हों? हालाँकि, हम आपको यहाँ आपकी दिनभर की थकान को कम करने के लिए और आपके भरपूर मनोरंजन के लिए कुछ सबसे बेहतरीन वेब सीरीज और मूवीज के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप रेटिंग के हिसाब से फिल्म या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। यहाँ आपको उन वेब सीरीज के बारे में जानकारी मिलने वाली है, जो रेटिंग में Panchayat, Mirzapur और The Family Man की भी बाप हैं। हो सकता है कि आपने पहले इन वेब सीरीज और मूवी को देखा हो लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि आप इनका नाम भी न जानते हों, ऐसे में हम आपको आज वीकेंड से पहले ही इनके बारे में जानकारी देने वाले हैं। यहाँ आपको यह पता चलने वाला है कि आप रेटिंग के मामले में टॉप क्लास वेब सीरीज के तौर पर कौन से ऑप्शन चुन सकते हैं। आइये अब पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Sapne VS Everyone
अगर आप इस वीकेंड कुछ हटके देखना चाहते हैं तो आपको Sapne Vs Everyone को देखना चाहिए। इस कहानी को IMDb पर 9.2 रेटिंग प्राप्त है। अगर आप इस कहानी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इस शो को भी TVF ने बनाया है और यह बेहद ही बेहतरीन है, इस कहानी में सभी की एक्टिंग से लेकर डायलोग और डायरेक्शन सब उम्दा है।
Gullak
मिश्रा परिवार की इस चुलबुली कहानी को आप SonyLIV पर देख सकते हैं। Gullak के अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और इसका पांचवा सीजन आने वाले समय में कभी भी आ सकता है। हालाँकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वेब सीरीज को IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली हुई है, जो पंचायत के अलावा Mirzapur और The Family Man से भी कहीं ज्यादा है। इस वेब सीरीज की कहानी को देखा जाये तो इसमें एक Gullak की जुबानी आपको एक परिवार की कहानी सुनाई जाती है, यह कहानी आपको अपने परिवार की ही कहानी लगने वाली है।
TVF Pitchers
इस कहानी की रेटिंग भी Panchayat से कहीं ज्यादा है। इसे IMDb पर 9.1 रेटिंग प्राप्त है। अगर आप इस कहानी को देखना चाहते हैं तो इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। इस कहानी में आपको 4 दोस्तों के बारे में जानकारी मिलने वाली है जो अपने काम को छोड़कर कुछ नया करने के लिए एक नया कदम उठाते हैं। आगे क्या होता है यह तो आपको इस वेब सीरीज को देखने के बाद ही पता चलने वाला है।
Aspirants
इस कहानी को भी IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली है। इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इस कहानी में आपको UPSC की तैयारी कर रहे 3 लोगों की यात्रा देखने को मिलने वाली है। इस कहानी में आप इस परीक्षा के इर्द गिर्द क्या होता है, वह सब देखने को मिलने वाला है। आपको इस कहानी को भी एक बार जरुर देखना चाहिए। इस वीकेंड यह वेब सीरीज आपको रोमांच से भर देने वाली है।
Sandeep Bhaiya
आपने शायद ही इस कहानी के बारे में पहले कभी सुना हो, हालाँकि संदीप भैया भी एक बेहतरीन और सबसे अनोखी कहानी है। इस कहानी को IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली है। इस कहानी में आप एक लड़की को देख सकते हैं जो IFS की तैयारी करने में जुटी है और उसका साथ देने के लिए उसका मेंटर उसे क्या क्या बताता है। यह वेब सीरीज अगर आप देखना चाहते हैं तो इसे आप YouTube पर देख सकते हैं। यह भी एक बेहतरीन कहानी है।