Digit.in

रियल लाइफ पर बनी 10 एपिसोड की सीरीज, क्राइम थ्रिलर दिल दहलाने वाला, इस ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध

रियल लाइफ पर बनी 10 एपिसोड की सीरीज, क्राइम थ्रिलर दिल दहलाने वाला, इस ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर कंटेंट की बाढ़ सी आई हुई है. दर्शक भी दो तरह की कहानियों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनमें हॉरर कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर शामिल है. हाल ही में सनी देओल की जाट, अजय देवगन की रेड 2, वाणी कपूर की मंडला मर्डर्स और पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस जैसी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुईं जिन्हें ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला. अगर आप भी ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्मों या सीरीज का शौक रखते हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही वेब सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं.

तीन साल पुरानी सीरीज

अगर आपको भी क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरा कंटेंट देखने में मज़ा आता है, तो आपके लिए एक ऐसी सीरीज मौजूद है जो साल 2022 में रिलीज़ हुई थी. भले ही इसे आए तीन साल बीत चुके हों, लेकिन इसकी स्टोरी और किरदार आज भी उतने ही नए लगते हैं. खास बात यह है कि आप इसे मुफ्त में देख सकते हैं क्योंकि यह एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है. यानी यहां आपको बिना खर्च किए भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है.

नवनीत सिकेरा की जिंदगी पर आधारित

यह वेब सीरीज भौकाल 2 है, जिसमें मोहित रैना पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नज़र आते हैं. उनकी दमदार एक्टिंग और एक्शन से भरपूर स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आया. शो की कहानी उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा की जिंदगी से प्रेरित है, जिन्होंने कई खतरनाक गैंगस्टर्स का खात्मा किया और अपनी बहादुरी से ‘सुपर कॉप’ की पहचान हासिल की.

कलाकारों की टोली

जतिन वागले के निर्देशन में बनी इस सीरीज में मोहित रैना के अलावा सिद्धांत कपूर, प्रदीप नाग, गुल्की जोशी, अजय चौधरी, बिक्रमजीत कंवरपाल और बिदिता बाग अहम भूमिकाओं में दिखे. मोहित रैना ने अपने किरदार में जिस तरह से अपराधियों से भिड़ते और उन्हें सबक सिखाते हुए अभिनय किया, उसने शो को और भी दमदार बना दिया. सीरीज में कुल 10 एपिसोड शामिल हैं. IMDb पर इसे 7.8 की रेटिंग मिली है.

वेब सीरीज की कहानी

भौकाल 2 की शुरुआत वहीं से होती है जहां इसका पहला सीजन खत्म हुआ था. शौकीन की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका नाज़नीन सांसद असलम राणा और डेढ़ भाइयों - पिंटू और चिंटू के साथ हाथ मिला लेती है. दूसरी ओर पुलिस जांच में बंधी-बंधी सी लगती है और हालात पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं कर पाती. इसी संघर्ष और घटनाक्रम को रोमांचक अंदाज में इस वेब सीरीज के जरिए दिखाया गया है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles