Digit.in

7.9 की IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट साउथ फिल्म, सस्पेंस ने निकाली सबकी हवा, जिंदगी भर याद रहेगा क्लाइमेक्स

7.9 की IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट साउथ फिल्म, सस्पेंस ने निकाली सबकी हवा, जिंदगी भर याद रहेगा क्लाइमेक्स

सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों का अपना अलग ही मजा होता है, और साउथ सिनेमा ने तो इस मामले में महारथ हासिल कर रखी है. ऐसी ही एक फिल्म इस साल रिलीज़ हुई जिसके क्लाइमैक्स ने सबको चौंका कर रख दिया. यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसने ओटीटी पर आते ही लोगों को अपना फैन बना लिया था. कहानी इतनी रियलिस्टिक और दमदार है की सभी ने दिल खोलकर इसकी तारीफ और सराहना की है.

क्या है फिल्म की कहानी

यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज़ हुई थी और अप्रैल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई. फिल्म का नाम है ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी’, जो एक तेलुगु लीगल ड्रामा है. यह फिल्म चंदू नाम के एक मासूम युवा के बारे में है जिस पर उसकी अमीर गिर्ल्फ़फ्रेंड का परिवार POCSO Act के तहत अपराध का झूठा इलज़ाम लगाता है. यह कहानी चंदू के केस, उसके परिवार और बिना अनुभव वाले वकील सूर्या तेजा के इर्द-गिर्द घूमती है जिस तरह वे भ्रष्ट सिस्टम से झूठ के खिलाफ न्याय के लिए लड़ते हैं.

दमदार IMDb रेटिंग

यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें वर्ग असमानता, न्याय और कानूनी प्रणाली के अंदर नैतिक दुविधाओं जैसे विषयों को दिखाया गया है. IMDb रेटिंग की बात करें तो वहां इसे 7.9 की तगड़ी रेटिंग मिली है.

फिल्म की कास्ट

अब बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की, तो इसमें हर्ष रोशन, श्रीदेवी अप्ल्ला और प्रियदर्शी पुलिकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके साथ शिवाजी, रोहिण, हर्षवर्धन, सई कुमार और अन्य भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.

कहां देखें?

‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है. आप इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो मैं आपको इसे लाइफ में एक बार ज़रूर देखने की सलाह दूंगी. उम्मीद है कि बाकियों की तरह यह आपके दिल को भी ज़रूर छू जाएगी.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles