रणबीर कपूर के ‘रामावतार’ की पहली झलक देख ताज़ा हुई पुरानी यादें.. देश के कण कण में गूँजा ‘जय श्री राम’
Ramayan Teaser सामने आ चुका है।
इस बार भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर सामने आ रहे हैं।
भगवान राम के नए रूप को देख कण कण में गुंजा 'जय श्री राम'।
भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे भव्य फिल्मों में गिनी जाने वाली Ramayana फिल्म को लेकर इसकी घोषणा से ही दर्शकों के बीच उत्साह देखा जा रहा था, हालांकि, जैसे ही Ramayan का teaser सामने आया वैसे ही देश के कण कण में जय श्री राम के नारे लगना शुरू हो गए। निर्देशक Nitesh Tiwari इस महाकाव्य को बड़े स्तर पर पर्दे पर उतार रहे हैं और इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये के आसपास का है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही ऐसा कहा जा रहा है कि यह स्केल और विजुअल्स के मामले में किसी भी हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को टक्कर देने वाली माना जा रहा है।
Surveyभगवान राम के अवतार में नए आए रणबीर कपूर
हाल ही में फिल्म से भगवान राम की पहली झलक सामने आई है, जिसमें Ranbir Kapoor भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं। टीजर में उनके राजतिलक, वनवास, जंगल में बिताए समय, सीता हरण और रावण की झलक जैसे की विसुअल देखे जा सकते हैं। इस छोटी सी झलक से ही साफ हो गया है कि फिल्म का लेवल क्या होने वाला है। फिल्म में VFX और विजुअल्स पर काफी काम किया गया है।
कौन कौन है रामायण फिल्म की स्टार कास्ट में
फिल्म की स्टार कास्ट को भी काफी दमदार कहा जा सकता है, इस फिल्म में की बड़े सितारे नजर आने आ रहे हैं। रणबीर कपूर भगवान राम के रोल इस फिल्म में नजर आ रहे हैं, जबकि Sai Pallavi माता सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं Yash रावण की भूमिका में इस फिल्म में देखे जाने वाले हैं। इसके अलावा Sunny Deol भगवान हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे। इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से फिल्म को लेकर और ज्यादा चर्चा हो रही है। यहाँ आपको जानकारी दे देते हैं कि फिल्म का म्यूजिक A. R. Rahman और हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार Hans Zimmer ने तैयार किया है।
कब तक रिलीज हो सकती है रामायण फिल्म?
फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकता है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 तक सिनेमाघरों में आएगा। आदिपुरुष के बाद रामायण एक दूसरा और सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से बहुत ज्यादा हैं। अगर फिल्म अपने विजन के अनुसार बनी, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 28 हज़ार वाला फोन 20 हज़ार से कम में ले जाएं घर, Amazon पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट में मिल रहा Vivo Phone
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile