Panchayat Season 5 Release: जल्द लौट सकती है 'फुलेरा की पंचायत वाली टोली'.. जानें कब और कहां देख सकेंगे नई सीरीज

Highlights

Prime Video ने Panchayat Season 5 की आधिकारिक पुष्टि कुछ समय पहले ही कर दी थी।

अभी पंचायत वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

पंचायत सीरीज में एक बार फिर से जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक नजर आएंगे।

फुलेरा की गलियों में एक बार फिर 'सचिव जी' की एंट्री होने वाली है। Prime Video की लोकप्रिय वेब सीरीज Panchayat (पंचायत) के पांचवें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। असल में, कुछ से पहले ही Amazon India की ओर से पंचायत वेब सीरीज की पुष्टि कर दी थी। इसका मतलब है कि अगर आप पंचायत सीजन 5 का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पंचायत सीजन 4 में चुनावों के बाद एक नई ही तरह की हलचल पैदा हुई थी। अब पंचायत सीजन 5 में कहानी इसी से आगे बढ़ने वाली हिय। खासकर प्रधान जी और मंजू देवी की जिंदगी किस दिशा में जाने वाली है और सचिव जी के करियर का क्या होने वाला है, इससे भी पर्दा उठेगा। अच्छी बात यह है कि Panchayat Season 5 पर काम काफी आगे बढ़ चुका है। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी तक कुछ सवाल बने हुए हैं।

Panchayat Season 5 कब होने वाली है रिलीज?

Prime Video ने जुलाई 2025 में ही पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया था। इसके बाद मार्च 2026 में कंपनी ने अपनी नई OTT सीरीज की लिस्ट में भी पंचायत को शामिल किया। सितंबर में एक जाने माने पब्लिकेशन हाउस से बातचीत के दौरान डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने बताया था कि Panchayat Season 5 की एडिटिंग चल रही है। उन्होंने अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास पंचायत वेब सीरीज के रिलीज होने की संभावना जताई थी? हालांकि, अक्टूबर जा चुका और नवंबर चल रहा है, लेकिन अभी तक के लिए पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Panchayat Season 5 की कहानी कैसी होने वाली है?

पिछले पंचायत सीजन का अंत फुलेरा की राजनीति में बड़े बदलाव के साथ हुआ था। पंचायत चुनाव में मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे प्रधान जी की स्थिति भी बदल गई। नए सीजन यानि पंचायत 5 में इसी चुनावी नतीजे के बाद की जिंदगी नजर आने वाली है। अब देखना होगा कि प्रधान जी बिना पद के गांव में अपनी पुरानी पहचान कैसे बनाए रखते हैं। दूसरी तरफ सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के सामने भी करियर का बड़ा फैसला है। CAT परीक्षा के नतीजे और MBA की तैयारी के बीच उनका फुलेरा से रिश्ता कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाला है।

डायरेक्टर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार सभी किरदारों की जिंदगी आगे बढ़ती दिखाई देगी।

कौन-कौन से कलाकार लौटेंगे पंचायत सीजन 5 के साथ (स्टार कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स)?

Panchayat Season 5 में जितेंद्र कुमार एक बार फिर सचिव जी के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका भी लौटेंगे। इसके अलावा दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, पंकज झा और अशोक पाठक जैसे कलाकारों की मौजूदगी भी कहानी को आगे बढ़ाएगी। सीरीज का निर्माण The Viral Fever यानी TVF कर रही है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने बनाया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है।

पंचायत के चौथे सीजन ने बनाया था रिकॉर्ड

24 जून 2025 को रिलीज हुए Panchayat Season 4 को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। Prime Video के अनुसार, सीरीज ने लॉन्च के पहले सप्ताह में 180 से ज्यादा देशों में दर्शक जुटाए थे। इतना ही नहीं, भारत के 95 प्रतिशत पिन कोड से इसे देखा गया था।

कहां देख सकेंगे Panchayat Season 5?

पिछले चार सीजन की तरह Panchayat Season 5 भी Amazon Prime Video पर रिलीज होगा। फिलहाल नए सीजन का पूरा ट्रेलर और एपिसोड की डिटेल्स सामने नहीं आई है। हालांकि, डायरेक्टर ने यह भी साफ किया है कि पांचवां सीजन पंचायत की आखिरी कहानी नहीं होगा। अब देखना है कि पंचायत सीजन 5 के बाद क्या इसका अगला यानि पंचायत सीजन 6 कब तक आता है?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile