Panchayat और Gullak जैसी वेब सीरीज भी पड़ जायेंगी फीकी, हंसा हंसा कर डरा देंगी ये फिल्में.. तीसरी वाली देख याद आ जायेगा ‘पंचायत’ का ‘बिनोद’
अगर आपको पंचायत वेब सीरीज के सभी सीजन यानी Panchayat Season 4 तक देखें हैं और गुल्लक (Gullak Web Series) में मिश्रा परिवार को करीब से देखा है तो आपको आपको एक बार यह भी सोचकर देखना चाहिए कि जब कहानी में हंसी के साथ-साथ डर का तड़का लग जाए तो यह कैसा मिश्रण हो सकता है, मुझे लगता है कि आपका रोमांच कई गुना बढ़ सकता है. इस वीकेंड, क्यों न ऐसी फिल्में देखी जाएं जो एक पल में आपको हंसा डालें और दूसरे ही पल कुछ ऐसा हो जाए कि आप उसी समय ठंडी सांसें भरने पर मजबूर हो जाएँ. यहां हम आपको 5 बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं, इन सभी फिल्मों में आपको हंसी के साथ साथ डर का भी बेहतरीन कॉकटेल मिलता है, जो आपकी यादों में लम्बे समय के लिए बस जाता है.
आइये अब इन सभी फिल्मों के बारे में जानते हैं, इनकी IMDb Rating को देखते हैं इसके अलावा यह भी जानते है कि आखिर आप इन्हें किस OTT Platform पर देख सकते हैं.
Stree 2 (2024)
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 6.9
Stree 2, Stree फिल्म का ही अगला भाग है, इसमें चंदेरी शहर की रहस्यमयी कहानी का नया अध्याय दिखाया गया है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक बार फिर लोककथाओं से जुड़े डर और कॉमेडी को लेकर आपके सामने हैं. तगड़े डायलॉग, बढ़िया टाइमिंग और हंसी के बीच अचानक आने वाला डर इस फिल्म को और मजेदार बनाते हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 (2024)
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 4.6
आपको जानकारी है कि Bhool Bhulaiyaa के 2 अन्य भाग भी बेहद ही शानदार हैं, इस फिल्म में आपको मंजुलिका की वापसी और कोलकाता के पुराने महल का नया रहस्य देखने को मिलता है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग और विद्या बालन का क्लासिक अंदाज़ आपको एक बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी का एक परफेक्ट पैकेज देता है. इस फिल्म में डर भी है, और गुदगुदाती हंसी भी जो आपको और आपके परिवार को हंसा हंसा कर आपके पेट में दर्द करने के दमखम रखती है.
Kakuda (2024)
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 5.4
सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की तिकड़ी ऐसे कस्बे का हाल बयां करती है जहां एक अजीब सा श्राप काम कर रहा है. ये फिल्म डर की पृष्ठभूमि पर मस्ती, चुटकुले और ऊटपटांग ट्विस्ट्स का ऐसा बेहतरीन तालमेल है, जिसे देखकर आपको कम डर और ज्यादा हंसी आने वाली है.
Bhoot Police (2021)
कहाँ देखें: JioHotstar
IMDb Rating: 6.6
इस फिल्म में दो भाई, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर नजर आते हैं, जो भूत पकड़ने का काम करते हैं, मगर कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आता है कि यह दोनों खुद ही असली डर के जाल में फंस जाते हैं. इसमें भूत से ज्यादा मजेदार है दोनों की नोकझोंक, और डर के साथ कॉमिक पंचेज़ का बैलेंस भी इस फिल्म को एक शानदार फिल्म बना देता है.
The Bhootnii (2025)
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 4.0
कैंपस बैकड्रॉप, भूतिया राज़ और संजय दत्त का अनोखा अंदाज़ इस फिल्म को नई ऊँचाइयों पर ले जाता है. ये फिल्म कॉलेज लाइफ की मस्ती और हॉरर को एक साथ पेश करती है। मुनि रॉय और पलक तिवारी का तड़का, और संजय दत्त की टाइमिंग फिल्म में और फिल्म को देखने वालों में जोश भर देती है.