Panchayat को मिल गई आमने-सामने की टक्कर? गांव की ये नई कहानी नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड! बढ़ता जा रहा फैनबेस
अगर आपको Panchayat और Dupahiya जैसी वेब सीरीज पसंद आईं, तो हम आपके लिए एक नया विकल्प लेकर आए हैं। ग्रामीण जीवन पर आधारित इस कॉमेडी ड्रामा ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही गहरा प्रभाव डाला और इसे IMDb पर भी दमदार रेटिंग मिली है। जिस सीरीज हम यहां पर बात कर रहे हैं Gram Chikitsalay है।
Gram Chikitsalay वेब सीरीज हाल ही में 9 मई को रिलीज हुई, जिसमें अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह, विनय पाठक और आकांक्षा रंजन कपूर समेत कई जाने-माने एक्टर्स हैं। इस सीरीज की कहानी हास्यपूर्ण और दिल को छू लेने वाली, दोनों है।
Gram Chikitsalay की कहानी
ग्राम चिकित्सालय भटकंडी के ग्रामीण इलाके में सेट है। इसका प्लॉट चेतक कुमार (विनय पाठक) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक स्व-शिक्षित चिकित्सक है, जिस पर स्थानीय निवासियों का गहरा विश्वास है। सभी गांव वाले डॉक्टरी इलाज के लिए उसी पर निर्भर रहते हैं।
हालांकि, जब एक योग्य डॉक्टर, प्रभात सिन्हा (अमोल पाराशर) को गांव में नियुक्त किया जाता है, तो वह पाता है कि स्थानीय अस्पताल में बेहद लापरवाही की जा रही है। वह उसकी मरम्मत करवाता है, लेकिन गांव वाले चेतक कुमार के प्रति समर्पित रहते हैं।
प्रभात सिन्हा अस्पताल के फिर से खुलने की खबर फैलाने की कोशिश करता है और गांव वालों को सही तरीके से इलाज के लिए बुलावा देता है, लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग उसे नज़र अंदाज़ कर देते हैं। लेकिन फिर एक नाउम्मीद घटना उसकी दुनिया को उलट-पुलट कर देती।
नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
यह सीरीज अभी Amazon Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध है, और यह नेशनल टॉप 10 लिस्ट पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। जैसे ही आप इसे देखना शुरू करेंगे, आपका रुकने का मन ही नहीं करेगा। ग्राम चिकित्सालय हास्य और भावनाओं एक साथ मिलाता है, और अपने पांचों एपिसोड्स में हंसी के ढेर सारे पल पेश करता है, साथ ही दिल को छू लेने वाले सीन भी लेकर आता है।
IMDb पर धांसू रेटिंग
ग्राम चिकित्सालय को TVF ने प्रोड्यूस किया है और राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है। इसे IMDb पर 10 में से 7.3 की धुआंधार रेटिंग मिली है। यह वाकई एक देखने लायक सीरीज है। इसे आप फैमिली के साथ बैठकर भी देख सकते हैं जिससे मज़ा और भी दोगुना हो जाएगा।