मसालेदार वीकेंड की कर लें तैयारी, OTT पर लगने वाला है एंटरटेनमेंट का तगड़ा, आ रहीं South की ये नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एक बार फिर साउथ इंडस्ट्री का जबरदस्त कंटेंट दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है. 17 से 23 नवंबर तक कई नई साउथ इंडियन फिल्में और वेब सीरीज रोमांस, स्पोर्ट्स और सस्पेंस थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर्स के साथ अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. अगर आप अपनी वॉचलिस्ट अपडेट करना चाहते हैं, तो यहां जानिए कौन-सी फिल्म और सीरीज कब और कहां स्ट्रीम होगी.
Bison
ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेश्वरन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘बाइसन’, जो मारी सेल्वराज द्वारा निर्देशित है, अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जो अर्जुन अवॉर्ड विजेता कबड्डी खिलाड़ी मनाथी गणेशन की असल जिंदगी के सफ़र से प्रेरित है. इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा, और यह तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी.
Nadu Center
नारू नारायणन के निर्देशन में बनी तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ‘नाडु सेंटर’ 17 वर्ष के बास्केटबॉल प्लेयर PK की कहानी दिखाती है, जिसे एक विवाद के बाद एलिट स्कूल से बाहर कर दिया जाता है. मजबूरी में सरकारी स्कूल में एडमिशन लेने के बाद वाइस प्रिंसिपल उसे अपने सबसे अनुशासनहीन छात्रों के साथ एक चैंपियनशिप जीतने वाली टीम बनाने की चुनौती देते हैं. यह सीरीज 20 नवंबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
Chef Mantra Season 5
तेलुगु की मशहूर वेब सीरीज ‘शेफ मंत्रा’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रही है. नए कंटेस्टेंट्स और कठिन कुलिनरी चैलेंजेस के साथ यह सीजन और भी रोमांचक होने वाला है. दर्शक इसे 20 नवंबर से Aha प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.
Shades of Life
मलयालम एंथोलॉजी फिल्म ‘शेड्स ऑफ लाइफ’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इसमें चार शॉर्ट फिल्में - पम्पुम कोइरम, वेल, कलावु और रूह शामिल हैं, जिन्हें नटराजन पट्टाम्बी, रशीद अहमद और जमशीर मुहम्मद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है, और इसमें नियास बैकर, भास्कर अरविंद से लेकर अश्वथी मोहनन और निरुपमा राजीव तक कई कलाकार नजर आएंगे. यह 21 नवंबर 2025 से मनोरमामैक्स पर उपलब्ध होगी.
Antharam
‘अंतराम’ एक मलयालम फिल्म है, जिसमें स्नेहा नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है. दादा-दादी का घर छोड़कर पिता हरेंद्रन के साथ रहने आने के बाद वह अपनी सौतेली मां अंजलि - जो एक ट्रांस महिला हैं - से दूरी बनाए रखती है. धीरे-धीरे अंजलि का स्नेह, समर्थन और प्यार उसे उनके अंदर के संघर्षों को समझने में मदद करता है. पी. अभिजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नेघा शाहीन, कन्नन नायर, नक्षत्र मनोज और अन्य कई कलाकार नजर आते हैं. यह फिल्म 15 नवंबर से मनोरमामैक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.