Digit.in

अभी-अभी आई इस कॉमेडी सीरीज ने ओटीटी पर जमाई धाक, 'गुल्लक' जैसी चटपटी है कहानी, IMDb रेटिंग 7.4

अभी-अभी आई इस कॉमेडी सीरीज ने ओटीटी पर जमाई धाक, 'गुल्लक' जैसी चटपटी है कहानी, IMDb रेटिंग 7.4

क्या आपने कभी गौर किया है कि रसोई में मशीनों की आवाज़, बर्तनों की खनक और घर की दीवारों से टकराती छोटी-छोटी बहसें असल में रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा होती हैं? इन साधारण से लम्हों में भी रिश्तों की गहराई, प्यार और समझदारी छुपी होती है, और इसी खूबसूरती को बड़े सादगी भरे अंदाज़ में दिखाया गया है एक नई वेब सीरीज़ में, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी चर्चा में बनी हुई है. आज हम उसी वेब सीरीज के बारे में आपको सबकुछ डिटेल में बता रहे हैं.

कैसी है कहानी

जिस वेब सीरीज़ की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘बकैती’ है, जो ZEE5 पर स्ट्रीम की जा रही है. कहानी गाजियाबाद के एक मोहल्ले में बसे कटारिया परिवार की है, जहां मां-बाप, भाई-बहन के बीच रोज़ाना होने वाली हंसी-ठिठोली, नोकझोंक और तकरार इतनी ज़िंदगी से भरी हुई लगती है कि मानो ये आपके ही घर की कहानी हो. ये सीरीज़ हर उस दर्शक को खास तौर पर पसंद आएगी जो मिडिल क्लास परिवारों की सच्चाई से जुड़ाव महसूस करता है.

‘गुल्लक’ वाली वाइब

अगर आपको 'गुल्लक' या 'वैरी पारिवारिक' जैसी दिल को छू लेने वाली पारिवारिक कहानियां पसंद हैं, जो बिना बड़े ड्रामे के भी लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं और उन पर गहरा असर छोड़ जाती हैं, तो आपको एक बार 'बकैती' जरूर देखनी चाहिए.

सीरीज की कास्ट

इसमें राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा की परफॉर्मेंस बेहद सिंपल और प्रभावशाली है, जबकि तान्या शर्मा और आदित्य शुक्ला की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सीरीज़ में ताजगी लाती है. पूरी सीरीज़ का रनटाइम लगभग दो से ढाई घंटे है, लेकिन यकीन मानिए एक बार शुरू करने के बाद आप इसे बीच में रोकना बिल्कुल नहीं चाहेंगे.

IMDb रेटिंग

कुल सात एपिसोड्स इस सीरीज़ को 1 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज़ किया गया था और इसे IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की पसंद और सराहना को साफ दिखाती है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles