Marco OTT release: सबके दिल जीतने आ रही साउथ की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म, देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Marco बहुत जल्द फैंस के लिए OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी उपलब्ध होगी।

Haneef Adeni द्वारा लिखी गई और निर्देशित की गई इस मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म को पॉज़िटिव फ़ीडबैक मिला।

यह फिल्म मार्को के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने भाई के हत्यारों से बदला लेना चाहता है।

Marco OTT release: सबके दिल जीतने आ रही साउथ की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म, देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Marco OTT release: Unni Mukundan की पॉप्युलर एक्शन थ्रिलर फिल्म Marco रिव्यूअर्स और दर्शकों दोनों की पसंदीदा फिल्मों में से एक के तौर पर उभरी है। जो लोग इस बारे में जानते उनके लिए बता दें कि यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और अब बहुत जल्द उन फैंस के लिए OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी उपलब्ध होगी जो इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे। Haneef Adeni द्वारा लिखी गई और निर्देशित की गई इस मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म को पॉज़िटिव फ़ीडबैक मिला।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Marco OTT रिलीज अपडेट

फैंस इस इस फिल्म को SonyLIV प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकेंगे। हालांकि, अब तक इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में अपने कन्नड़ वर्जन में डेब्यू करेगी।

Marco की कहानी

इस मनोरंजक एक्शन ड्रामा फिल्म में Marco नाम के एक आदमी के सफर को दिखाया गया है, जो बदले की भावना से प्रेरित है। मार्को अपने एडॉप्टेड भाई विक्टर की भयंकर हत्या के लिए न्याय की तलाश में इटली से वापस लौटता है। विक्टर, जो अंधा था, उस पर बेरहमी से हमला किए जाने और मारे जाने से पहले वह अपने हत्यारे, Russel Isaac को पहचान लेता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट आते ही सस्ता हुआ Nothing Phone 2a, अगर खरीदना चाहते हैं तो अभी लग जाएँ लाइन में

मार्को अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए Russel, उसके पिता Tony और साजिश करने वाले बाकी लोगों का लगातार पीछा करता है, जिसके कारण हिंसा बेहद बढ़ जाती है। इस रास्ते में मार्को को भयानक नुकसान और विश्वासघात का सामना करना पड़ता है। Russel और उसके भाई Cyrus के हाथों Marco के परिवार की हत्या कर दी जाती है। अब मार्को अपना बदला कैसे पूरा करता है यह देखने लायक है और इसका क्लाईमैक्स भी धमाकेदार है।

Marco की कास्ट

मार्को फिल्म की मुख्य और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, अभिमन्यु तिलकन, कबीर दुहान सिंह, एंसन पॉल, युक्ति थरेजा, ईशान शौकत, दुर्वा ठाकर, श्रीजीत रवि, मैथ्यू वर्गीस, शाजी शाहिद, अजीत कोशी, दिनेश प्रभाकर, अर्जुन नंदकुमार, लिशॉय, रियाज़ खान, मीरा नायर, बिन्दु संजीव, सजिता श्रीजीत, चित्रा प्रसाद, सुनीश नाम्बियर और अन्य हैं।

Marco की सटीक रिलीज डेट जानने के लिए डिजिट हिंदी के साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 OTT release date: अब OTT पर चलेगा पुष्पा राज का जादू, कब और कहाँ देखें Allu Arjun की मास एंटरटेनर का बोनस वर्जन

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo