‘Lokah Chapter 1: Chandra’ OTT Release को लेकर बड़ा अपडेट, जानें 8.1 IMDb रेटिंग वाली फिल्म की कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

कल्याणी प्रियदर्शन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘Lokah Chapter 1: Chandra’ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है. दुलकर सलमान द्वारा बनाई गई इस सुपरहीरो फिल्म ने अब तक मलयालम सिनेमा में वुमन सेंट्रिक फिल्मों का नया रिकॉर्ड बना दिया है. 28 अगस्त को रिलीज़ हुई ‘लोकाह चैप्टर 1’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 172.55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं नेट कलेक्शन 148.85 करोड़ रुपए रहा. पूरी दुनिया में फिल्म की कुल कमाई 290 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है.

करीब 30 करोड़ रुपए के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 10 गुना ज्यादा कमाई कर शानदार सफलता हासिल की है. ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ फिलहाल पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है. रिलीज़ के एक महीने बाद भी फिल्म अच्छा दबदबा बनाए हुए है.

दुलकर सलमान ने OTT रिलीज़ पर दिया अपडेट

OTT रिलीज़ को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म 23 अक्टूबर को किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है. इन खबरों पर खुद प्रोड्यूसर दुलकर सलमान ने रिएक्ट किया.

दुलकर सलमान ने 21 सितंबर को X पर लिखा - “लोकाह अभी ओटीटी पर रिलीज़ नहीं हो रही है. झूठी खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करें.”

उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी के बाद यह चर्चा तेज़ हुई कि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

फिल्म का प्लॉट

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि एक युवा महिला अपनी निजी चुनौतियों से जूझते हुए रहस्यमयी शक्तियों का पता लगाती है. इसी दौरान जब अंधकार सामने आता है, तो उसे अपनी ताकत और किस्मत को स्वीकार कर बदलती हुई दुनिया का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म को दर्शक इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि IMDb ने भी इसे 8.1 की धमाका रेटिंग दे दी है.

फिल्म की कास्ट

लोकाह: चैप्टर 1 की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ आपको सैंडी, टोविनो थॉमस, नास्लेन के. गफूर, चंदू सलीम कुमार और अन्य कई कलाकार महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles