तारीख पर तारीख नहीं! ये है ‘सनकी जाट’ के OTT पर आने की तारीख, देखें Sunny Deol की Jaat की Streaming Details, Platform, Cast की सम्पूर्ण जानकारी

Highlights

Sunny Deol की Jaat को सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को लाया गया था, हालांकि आज यानि 5 जून को यह OTT पर भी दस्तक दे चुकी है।

इसका मतलब है कि अब आप अपने घर बैठे ‘सनकी जाट’ को देख सकते हैं।

आप Sunny Deol की Jaat को कहाँ, किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Jaat की OTT Streaming Details के अलावा सम्पूर्ण कास्ट और अन्य की जानकारी देखें।

Sunny Deol की हाई एक्शन ड्रामा को अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी देख सकते हैं। सिनेमा घरों में सनकी जाट की एंट्री 10 अप्रैल को हुई थी, लेकिन आज यानि 5 June को इसे OTT पर भी ला दिया गया है। आइए जानते है कि आखिर यह किस प्लेटफॉर्म पर आप देख सकेंगे।

Jaat की OTT Release Date

Sunny Deol ने खुद ही Jaat की OTT Release की घोषणा की है। इसे आप Netflix पर देख सकते हैं। एक पोस्ट के माध्यम से ऐसा हुआ है, यहाँ आप इस पोस्ट को देख सकते हैं।

Jaat फिल्म Cast Details

Sunny Deol की Jaat में आपको Sunny Deol तो देखने को मिलने ही वाले हैं, इसके अलावा आपको खलनायक की भूमिका में रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस कहानी में आपको विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसन्ड्रा भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ साथ इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु डायरेक्टर गोपीचन्द मालिनेनी हैं।

Jaat के साथ साथ देख लें Sunny Deol की ये धमाकेदार फिल्में

आइए अब जानते है कि आखिर आप Jaat Movie के साथ साथ Sunny Deol की कौन सी सबसे यादगार फिल्मों को देख सकते हैं। यहाँ हमने उन सभी की जानकारी दी है।

यह फिल्म 1983 में आई थी। इस समय आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। फिल्म को जावेद अख्तर ने लिखा था यह कहानी एक रोमांटिक कहानी है। इसमें सनी देओल को देखकर आपको उनके शुरुआती दिन याद आ जाने वाले हैं। इस फिल्म में भी सनी देओल ने बेहतरीन काम किया था। यह फिल्म सनी देओल की एक दमदार और सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ Amrita Singh नजर आती हैं।

आपने अगर सनी देओल का वो डायलॉग नहीं जो कहता है कि, उतार फेंक दो ये वर्दी और पहन लो बलवंत राय के नाम का पट्टा अपने गले में… बलवंत राय के कुत्तों! तो आपने सनी देओल को अभी तक सही मायने में समझा ही नहीं है। इस फिल्म को 1990 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को आप YouTube पर देख सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फिल्म को राष्टीय पुरुस्कार से भी नवाजा गया था।

यह फिल्म 2001 में आई थी। इस फिल्म ने तो मानो फैंस को एक नया ही सनी देओल दिया था, जिसने पाकिस्तान में जाकर अशरफ अली का नलका उखाड़ दिया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ Amisha Patel भी नजर आई थी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट अभी पिछले साल ही आया था। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने में सफल नहीं रही थी, इसके बाद भी इस फिल्म को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। अगर आप Gadar को देखना चाहते हैं तो आप इसे ZEE5 के अलावा YouTube पर भी देख सकते हैं।

Ghatak

सनी देओल की यह फिल्म 1996 में आई थी। एक और कहाँ आपने अभी बलवंत राय के साथ उनकी दुश्मनी को देखा था, वहीं इस फिल्म में उन्होंने काशी नाथ का किरदार निभाया है, जो अपने बाप के इलाज के लिए उन्हें साथ लेकर मुंबई आता है। हालांकि, यहाँ आने के बाद उसका सामना एक खूंखार गैंगस्टर ‘कात्या’ से होता है। फिर जो कुछ होता है आप इस फिल्म में देख सकते हैं। आप इस फिल्म को ZEE5 के साथ साथ YouTube पर भी देख सकते हैं।

‘तारीख पे तारीख’ यह भी सनी देओल का एक यादगार डायलॉग है। इस डायलॉग की वजह से ही ‘दामिनी’ इतनी चर्चा में रही थी। इस फिल्म को नैशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म में सनी के साथ Meenakshi Seshadri भी नजर आती हैं। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे Amazon Prime Video के अलावा YouTube पर भी देख सकते हैं।

अगर आपको Jaat Film पसंद आती है, या आप इसे देखने जा रहे हैं तो आपको बता देते है कि आप Sunny Deol की इन 5 फिल्मों को भी OTT पर जरूर देख सकते हैं। ये फिल्म देखकर भी आप रोमांच से भर सकते हैं, इसके अलावा आपको एक से बढ़कर एक कहानी और सनी देओल की दमदार अदाकारी भी देखने को मिलने वाली है। आपको पहली ही फुरसत में इन फिल्मों को भी देख डालना चाहिए।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles