OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल

By
HIGHLIGHTS

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बानी ये मूवी।

देखिये बाप और बेटी के बीच का अनमोल रिश्ता।

IMDb पर मिली 7.1 की रेटिंग।

हर ओटीटी लवर को हमेशा ही किसी न किसी नयी सीरीज़ या फिल्म का इंतज़ार रहता है। देखा जाए तो आज के दौर में थिएटर से ज़्यादा झुकाव ओटीटी के तरफ है। ऐसा इसीलिए क्योंकि आज के दौर में लोग घर बैठ कर अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्मों और सीरीजों का आनंद उठाना ज़यादा पसंद करते हैं। जैसा कि हमने कपको पहले भी बताया कि एक फिल्म आते ही नंबर बन गई है। ये मूवी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना पैर जमाया था। अब आप भी सोचने लगे होंगे कि आखिर हम कौन सी ऐसी मूवी की बात कर रहे हैं? तो ज़रा अपना दिल थाम कर बैठिये और हमारे साथ अंत तक बने रहिये।

कौन सी है यह फिल्म

अब इतने हिंट्स देने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां कौन सी मूवी की बात कर रहे हैं। जी हाँ बिलकुल सही पहचाना यहां बात ‘इरुमुडी’ (Irumudi) की हो रही है। ये फिल्म इसी साल 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में तेलगु फिल्म के सुपरस्टार रवि तेजा ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्र जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। Irumudi का निर्देशन शिवा निर्वाण ने किया है। इसके पहले रवि तेजा और शिवा की जोड़ी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुशी’ और ‘भरथा महाशयुलकु विज्ञाप्ति’ (2026) में काम करते हुए नजर आए थे।

क्या है फिल्म की कहानी

बात करें अगर इस फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म की कहानी बेहद ही इमोशनल और दिल को झंझोर कर रख देने वाली है। फिल्म में एक पिता और उसके बेटे के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इस मूवी की कहानी रवि तेजा और एक छोटी बच्ची के इर्दगिर्द घूमती है। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे वो अपनी बच्ची के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाता है। लेकिन इस फिल्म की कहानी का असली मोड़ तो तब आता है जब एक मर्डर का आरोप रवि तेजा यानी तिरुनाथ के मत्थे मढ़ दिया जाता है। इसमें रवि तेजा के अपोजिट एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं।

इतनी है IMDb रेटिंग

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग मिली है। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है। यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Realme 16T vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By