Independence Day 2025: देशभक्ति के रस से भर देंगी ये फिल्में, आज़ादी के मौके पर जरुर देखें, 1 नंबर वाली देख सैल्यूट के लिए उठ जाएगा हाथ
देशभक्ति की भावना को जगाने वाली फिल्मों की खासियत यही होती है कि वे दर्शकों को भावनाओं के सागर में डुबो देती हैं। आज़ादी के मौके पर ऐसी फिल्मों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि ये न केवल इतिहास के पन्नों को जीवंत करती हैं, बल्कि हमें अपने देश के लिए गर्व महसूस कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और समर्पण की भावना से भी जोड़ती हैं। भारत में आज़ादी के लिए हुए संघर्षों से लेकर आधुनिक युग में देश की उपलब्धियों तक, देशभक्ति फिल्मों ने हमेशा से भारतीय सिनेमा में एक अलग मुकाम हासिल किया है।
इस स्वतंत्रता दिवस 2025 पर, जब देश अपने 79वें सालगिरह पर गर्व महसूस कर रहा है, तो बॉलीवुड और OTT प्लेटफॉर्म्स ने भी इस अवसर को खास बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक देशभक्ति फिल्मों को अपने प्लेटफार्म पर लिस्टिंग में आगे बढ़ा दिया है, ताकि दर्शक इन फिल्मों और वेब सीरीज आदि को ज्यादा से ज्यादा देखें। इन फिल्मों/वेब सीरीज में न केवल युद्ध और बलिदान की कहानियां देखने को मिलने वाली हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, वीरता, साहस और आधुनिक भारत की उपलब्धियों की भी झलक पेश करती हैं।
यहाँ हम लेकर आए हैं देशभक्ति के रंग में रंगी 5 ऐसी दमदार बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जो 15 अगस्त (Independence Day 2025) के आसपास देखना आपके लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन सकती हैं। ये फिल्में आपको अपने देश की महानता पर सोचने और गर्व महसूस करने के साथ-साथ मनोरंजन की भरपूर डोज़ भी देने का काम करने वाली हैं।
Shershaah
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb rating: 8.6
कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी और बलिदान पर बनी यह बायोपिक न केवल एक्शन से भरपूर है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी बेहद गहराई से पेश करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सच्चा देशभक्त अपने कर्तव्य के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देता है। इसकी फिल्म में सिनेमैटोग्राफी, परफॉर्मेंस, और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन देखकर आप देशभक्ति के रंग में एक बार फिर से अपने आपको रंगा पाने वाले हैं।
URI: The Surgical Strike
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb rating: 8.2
यह फिल्म भारतीय सेना के उन जवानों की कहानी कहती है जिन्होंने 2016 में सीमापार आतंकवादी ठिकानों पर हुए ऑपरेशन में शानदार बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय दिया था। फिल्म का असली उद्देश्य न केवल देशभक्ति दिखाना है बल्कि दर्शकों को भारतीय सेना की ताकत का अहसास कराना भी है। इस फिल्म का “How’s The Josh” डायलोग आपके अंदर भी जोश को भर देने वाला है।
यह भी पढ़ें: IMDb पर 8 की रेटिंग वाली ये सीरीज है कॉमेडी का खजाना, हंसा-हंसा कर पूरे परिवार को कर देगी लहालोट!
Rocket Boys
कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb rating: 8.8
यह फिल्म भारत के दो महान वैज्ञानिकों, डॉक्टर होमी भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई की जिंदगी और उनके विज्ञान के क्षेत्र में किए गए योगदान की प्रेरणादायक कहानी है। यह न केवल देशभक्ति को प्रेरित करती है, बल्कि विज्ञान के प्रति युवाओं के मन में जिज्ञासा और सम्मान भी जगाती है। आपको इस फिल्म को जरुर देखना चाहिए।
Special Ops
कहाँ देखें: JioHotstar
IMDb rating: 8.6
यह वेब सीरीज भारतीय खुफिया एजेंसियों के असली ऑपरेशनों पर आधारित है और देशभक्ति के सभी तत्वों से भरी पड़ी है। इसमें देश की सुरक्षा के लिए सेनिकों/ स्पेशल एजेंट्स की कुर्बानी और सूझबूझ को दर्शाया गया है। इसके थ्रिलर और इंटेंस ड्रामा ने इसे OTT दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है।
The Family Man
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb rating: 8.7
मनोज बाजपेयी अभिनीत यह सीरीज एक ऐसे इंटेलिजेंस ऑफिसर की कहानी है, जो आतंकी खतरों से देश की रक्षा करते हुए एक पति होने के साथ साथ एक पिता की जिम्मेदारियों को भी निभाता है। यह दिखाती है कि देश के असली हीरो केवल युद्ध में ही नहीं, बल्कि घर-परिवार में भी अपनी लड़ाई लड़ते हैं।
ये सभी फिल्में और वेब सीरीज इस आज़ादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें देखकर न केवल आप अपना मनोरंजन करेंगे, बल्कि देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को भी और मजबूत महसूस करेंगे। इस स्वतंत्रता दिवस, परिवार के साथ बैठकर इन फिल्मों को देखना, देशभक्ति की भावना को फिर से जागृत करने का बेहतरीन तरीका है।