एक ऐसा केस जो हर हद को पार कर देगा.. देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 13 नवंबर को OTT पर आ रही ये खतरनाक वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स की एमी अवॉर्ड विनर सीरीज़ दिल्ली क्राइम जल्द अपने नए सीजन यानि Delhi Crime Season 3 के साथ लौटने को तैयार है, इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा इन्टेन्स और खतरनाक होने वाली है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस बार एक ऐसा केस देखने को मिलने वाला है, जिसमें किसी भी हद को पार कर दिया गया है। 2019 में जब यह सीरीज़ पहली बार रिलीज़ हुई थी, तब इसकी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कच्ची और सच्ची कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। अब एक बार फिर शेफाली शाह अपने दमदार किरदार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में लौट रही हैं, जो अपने सख्त तेवर और न्याय के प्रति अडिग समर्पण के लिए जानी जाती हैं।
Delhi Crime Season 3 की रिलीज डेट क्या है?
दिल्ली क्राइम सीज़न 3 (Delhi Crime Season 3) की रिलीज़ डेट की बात करें तो नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है, अपने एक इंस्टा पोस्ट में Netlix ने यह जानकारी दी है कि Delhi Crime Season 3 को 13 नवंबर 2025 को रिलीज़ किया जाने वाला है। इसका मतलब यह है कि Delhi Crime नवंबर महीने की सबसे बड़ी और चर्चित ओटीटी रिलीज वेब सीरीज होने वाली है।
कुछ समय पहले ही आ गया था Delhi Crime Season 3 का ट्रेलर
सीरीज़ का ट्रेलर 18 अक्टूबर को ही रिलीज कर दिया गया था, इसके आने के बाद से ही दर्शकों को वर्तिका और उनकी टीम की नई कहानी की एक झलक नहीं, नया केस देखने की उत्सुकता ने चारों ओर से घेर लिया था। हालांकि, सामने आया ट्रेलर भी कम नहीं है, यह पहले जैसा ही गहरा, रहस्यमयी और भावनात्मक नजर आ रहा था, जो 'दिल्ली क्राइम' की पहचान के तौर पर सामने आया था।
Delhi Crime Season 3 की कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स
कास्ट की बात करें तो नेटफ्लिक्स ने अभी तक पूरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह तय है कि शेफाली शाह एक बार फिर अपने पुरस्कार-विजेता किरदार में नज़र आएंगी। इस सीज़न में उनके साथ हुमा कुरैशी की एंट्री हुई है,जो इस सीरीज़ में एक नया आयाम जोड़ रही हैं। पहले के सीज़नों की तरह रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग के भी अहम भूमिकाओं में होने की उम्मीद है।
Delhi Crime की कहानी और प्लॉट
दिल्ली क्राइम सीज़न 3 की कहानी इस बार मानव तस्करी (Human Trafficking) की अंधेरी और भयावह दुनिया को दिखाने वाली है। कहानी कथित तौर पर एक लापता बच्चे के केस से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क तक पहुंच जाती है। इस बार वर्तिका और उनकी टीम को दिल्ली की सीमाओं से बाहर निकलकर इस अपराध के जाल को तोड़ना होगा। जैसा कि पहले के सीज़न में हुआ, यह सीज़न भी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित लग रहा है,और इसे लेकर ऐसा कहा भी जा रहा है।
Delhi Crime Season 3 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
जहां तक इस सीरीज को देखने की बात है, दिल्ली क्राइम सीज़न 1 और 2 पहले से ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं, आने वाला सीज़न 3 भी केवल नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगा। इसका ग्लोबल रिलीज़ होने के कारण इसे दुनिया भर के दर्शक एक साथ देख पाएंगे।
दिल्ली क्राइम 3 में फिर से एक नई कहानी, नया संघर्ष और इंसाफ की जंग देखने को मिलेगी। दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है कि इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी किस तरह खौफ, कानून और मानवता की सीमाओं को पार करती हैं। क्या आप तैयार हैं दिल्ली क्राइम 3 की इस नई और सिहरन पैदा करने वाली यात्रा के लिए?