अपने रिस्क पर ही देखना 8 एपिसोड की ये दिल दहला देने वाली सीरीज़, सस्पेंस इतना तगड़ा घूम जाएगा दिमाग

By
HIGHLIGHTS

रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक सीरीज़।

हॉरर के साथ मिलेगा क्राइम और साइकोलॉजी का चस्का।

एक बुक पर आधारित है ये सीरीज़।

यूँ तो ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर और साइकोलॉजिकल सीरीज़ के फैंस बहुत सारे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरह OTT के कुछ दीवाने ऐसे भी हैं जो सिर्फ और सिर्फ हॉरर मूवीज या सीरीज़ के इंतज़ार में बैठे रहते हैं। अगर आप भी हॉरर मूवीज के फैंस में से एक हैं, और खौफनाक हॉरर मूवी देखने के लिए ढूंढ रहे हैं, तो आज आपकी तलाश यहीं ख़त्म होती है, क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रोंगटे खड़े कर देने वाली एक ऐसी डार्क स्टोरी जिसमें साइकोलॉजी और थ्रिल का भरपूर डोज़ है। आइये जानते हैं क्या है इस सीरीज़ का नाम और इसकी खौफनाक कहानी।

रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक कहानी

इतने हिंट्स देने के बाद तो अब आप समझ ही गए होंगे कि आज हम किस सीरीज़ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जी हाँ, बिलकुल सही जवाब! आज जिस सीरीज़ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम भ्रम है। इस सीरीज़ कि कहानी अलीशा खन्ना (कल्कि कोचलिन) नाम कि एक नॉवलिस्ट के इर्दगिर्द घूमती है। सीरीज़ में अलीशा का एक दर्दनाक एक्सीडेंट हो जाता है, जिसके बाद वो एक पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रही होती है। इस ऑक्सीडेसन्ट के बाद उनका मिसकैरेज और फिर उसके पति कि मौत भी हो जाती है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद वे कुछ दिनों के लिए अपनी बहन अंकिता (भूमिका चावला) और जीजा पीटर (संजय सूरी) के घर शिफ्ट हो जाती हैं। लेकिन वहां वो अपने आप को एक मायाजाल में फंसा हुआ महसूस करती हैं। इसके बाद वह एक लोकल केस को भी सुलझाने निकलती हैं, जहां एक टीनएज लड़की गायब हो गई होती है। अलीशा अपने मन में उठने वाले सवालों का सामना करते हुए इस खतरनाक जाल को सुलझाने के लिए डॉ. राव के पास जाती है। बेशक इस सीरीज़ में आपको जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। इस सीरीज़ का सस्पेंस ऐसा है कि आपकी सांस अटक कर रह जाएगी।

इस बुक पर बनी है सीरीज

यह सीरीज नोवल द अदर साइड ऑफ हर पर आधारित है। इस बुक को के हरि कुमार ने लिखा है। वहीं सीरीज को संगीत सिवान ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में कल्कि कोचलिन, भूमिका चावला, संजय सूरी और एजाज खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल से भरी इस साइकोलॉजिकल सीरीज़ को देखना है, तो आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज के 8 एपिसोड्स हैं। इसका हर एपिसोड 21 मिनट का है। IMDb पर इस सीरीज़ को 6.3 की रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: Jio का नया फीचर बच्चों पर रखेगा नजर! फोन में करना होगा बस ये छोटा सा काम, मिलेंगे कई फायदे


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By