Ratsasan भी भूल जाएंगे, 1 घंटे 29 मिनट की ये साइको थ्रिलर हिला देगी दिमाग

अगर आपने साउथ की फिल्म रत्सासन देखी हो तो आप उसके साइकोलॉजिकल फैक्ट के बारे में ज़रूर जानते होंगे. हम सभी जानते हैं कि इस फिल्म ने अपना एक अलग फैनबेस बनाया है और जब साइको किलर की बात हो तो हर किसी के दिमाग में इसका नाम ज़रूर आता है. अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं तो अब आपकी तलाश खत्म होती है.

यहां हम आपको 2019 की एक ऐसी हिंदी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप आखिर तक असली किलर का पता नहीं लगा पाएंगे. शक की सुई दो लोगों पर सबसे ज्यादा अटकी रहती है लेकिन साइको कौन है यह कोई भी नहीं पहचान पाता. फिल्म के बीच-बीच में इतने ट्विस्ट आते हैं कि जो आपको अपनी ही सोच में उलझा देंगे.

क्या है कहानी

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'बरोट हाउस' है. यह फिल्म बरोट परिवार के बारे में है जिसमें एक के बाद एक हत्या की घटनाएं परिवार को तोड़ कर रख देती हैं और बाप-बेटे के गहरे रिश्ते को भी बर्बाद कर देती हैं। आखिर इन हत्याओं के पीछे कौन हो सकता है? यह सवाल अंत तक आपका पीछा नहीं छोड़ेगा.

कास्ट और अन्य डिटेल्स

फिल्म 'बरोट हाउस' में आपको अमित साध, मंजरी फडनीस, आर्यन मेंघजी, कियारा सोनी, किशा अरोड़ा और फरीदा पटेल वेंकट मुख्य भूमिकाओं में हैं. बात करें IMDb की तो यहां इस फिल्म को 7.2 की बढ़िया रेटिंग मिली है. यह कुल 1 घंटे और 29 मिनट की है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देखने के लिए उपलब्ध है.

मिले-जुले रिव्यूज

इस साइकोलॉजिकल ड्रामा को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यूज़ मिले हैं. जहां कुछ लोगों ने इसे रोमांचक और सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर बताया, तो वहीं कुछ ने इसके कुछ पहलुओं की आलोचना की. आपको एक खास बता दें कि यह मूवी एक असली कहानी पर आधारित है. अपने बारे में बताऊँ तो मुझे पर्सनली यह फिल्म काफी पसंद आई थी, और मैं आपको भी इसे लाइफ में एक बार ज़रूर देखने की सलाह दूंगी.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles