Digit.in

1 इंसान ने निभाए 10 किरदार, पंचायत-गुल्लक को तगड़ी टक्कर, IMDb रेटिंग 8.8, फुल ऑन धमाका है ये कॉमेडी सीरीज

1 इंसान ने निभाए 10 किरदार, पंचायत-गुल्लक को तगड़ी टक्कर, IMDb रेटिंग 8.8, फुल ऑन धमाका है ये कॉमेडी सीरीज

पंचायत और गुल्लक जैसे पॉपुलर कॉमेडी शोज़ तो आपने बहुत देखे होंगे जो अब तक हर किसी के दिल में बसे हुए हैं. लेकिन आप हम आपको एक ऐसी कॉमेडी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो कुछ हटकर है. एक अच्छी बात यह भी है कि उसे देखने के लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक भी पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि वह एकदम फ्री में यूट्यूब पर देखने के लिए उपलब्ध है.

1 इंसान ने निभाए 10 किरदार

जिस वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह एक पॉपुलर भारतीय वेब सीरीज है जिसे अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, दमदार परफॉर्मेंस और हाई व्यूअरशिप के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से इसे 98% लोगों ने पसंद किया है. इतना ही नहीं, IMDb ने भी इसे 8.8 की जबर्दस्त रेटिंग दे दी है. हिंट के तौर पर आपको बता दें कि इस शो में एक ही इंसान ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए हैं, और इसे यूट्यूब चैनल BB Ki Vines पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

पहचाने सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं कि इस वेब सीरीज का नाम है 'ढिंढोरा', जो भुवन बाम की पहली और बेहद मज़ेदार कॉमेडी सीरीज है. इसने लगभग आधे बिलियन व्यूज़ हासिल किए और बहुत बड़े पैमाने पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. साथ ही शो ने आलोचकों की सराहना और कई अवॉर्ड्स भी जीते, जिनमें से एक Jury Award भी था.

क्या है सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी भुवन बाम और उनके मिडिल-क्लास परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, सपनों और आकांक्षाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी बीच, एक लॉटरी जीतने के बाद कई नाउम्मीद घटनाएं घटती हैं.

सीरीज की स्टार कास्ट

'ढिंढोरा' वेब सीरीज साल 2021 में रिलीज़ हुई थी और अब तक इसका एक ही सीज़न आया है, जिसके कुल 10 एपिसोड्स हैं, और सारे ही एपिसोड्स आधे घंटे से भी कम के हैं. स्टार कास्ट की बात करें तो भुवन बाम के अलावा इसमें आपको गायत्री भारद्वाज, देवराज पटेल, अंकुर पाठक, अरुण कुशवाह, अनूप सोनी और कुछ अन्य जाने-माने सितारे भी देखने को मिलेंगे.

फ्री में देखने के लिए यह एक तगड़ी सीरीज है. हालांकि, यह अपनी थोड़ी बहुत मेच्योर थीम और सिचुएशन्स की वजह से पूरी तरह फैमिली फ्रेंडली नहीं है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी और रिलेटेबल फैमिली डायनामिक्स पर केंद्रित है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles