9 एपिसोड की कॉमेडी सीरीज, हंसा-हंसा के कर देगी लहालोट, दिला देगी ‘पंचायत’ की याद

9 एपिसोड की कॉमेडी सीरीज, हंसा-हंसा के कर देगी लहालोट, दिला देगी ‘पंचायत’ की याद

ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देसी और गांव में सेट वेब सीरीज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ‘पंचायत’ और ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ जैसी सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ओटीटी पर एक और शानदार विकल्प मौजूद है, जिसकी सादगी भरी कहानी, हल्की कॉमेडी और भावनात्मक पहलू दिल को छू लेते हैं। खास बात यह है कि इसके पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा कर दी गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज

यहां जिस सीरीज की बात हो रही है उसका नाम ‘दुपहिया’ है, जिसमें गजराज राव, रेणुका शहाने, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आते हैं। रिलीज होते ही इस शो ने ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बना ली थी। निर्देशक सोनम नायर की इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और पहले सीजन के बाद से ही लोग इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे थे। इसका पहला सीजन 7 मार्च 2025 को आया था और IMDb पर इसे 7.4 की रेटिंग मिली।

दिल छू लेने वाली देसी कहानी

‘दुपहिया’ एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी बिहार के एक काल्पनिक गांव धड़कपुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को अपराध-मुक्त बताता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब शादी के लिए दहेज में खरीदी गई एक महंगी Royal Enfield बाइक शादी से ठीक आठ दिन पहले चोरी हो जाती है। इसके बाद पूरे गांव में हलचल मच जाती है और घटनाएं ऐसा मोड़ लेती हैं जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावुक भी कर देती हैं।

सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट

पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। एक वीडियो शेयर करते हुए बताया गया कि इस बार कहानी में और ज्यादा मजा, ड्रामा और ऊंचे दांव देखने को मिलेंगे, क्योंकि धड़कपुर में एक नया अपराध जन्म ले रहा है। नए सीजन में भी पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे नजर आएंगे, जिनमें अंजुमन सक्सेना और दिनेश लाल यादव भी शामिल हैं।

हालांकि, दर्शकों के उत्साह के बीच अभी तक सीजन 2 की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिर भी, यह तय है कि यह सीरीज अपने देसी अंदाज, दमदार किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: 9 हज़ार रुपये गिर गया Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का दाम, इस जगह मची पड़ी है लूट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo