खून-खराबा और सस्पेंस-थ्रिलर देख देखकर ऊब गया है दिलों-दिमाग तो पसंद आएगी Panchayat-Gullak जैसी ये 7 एपिसोड की वेब सीरीज, जबरदस्त है IMDb Rating
OTT का क्रेज जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे इन प्लेटफॉर्म्स पर दर्शक अपनी पसंद की बॉलीवुड से लेकर अंतरराष्ट्रीय फिल्म और वेब सीरीज देखने लगे हैं। हालाँकि, OTT का एक नुकसान यह भी है कि यहाँ पर किसी सेंसर की जरूरत नहीं होती है, इसी कारण सभी OTT कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा देखना पसंद करते हैं। यहाँ आपको मार-धाड़ से लेकर खून-खराबा और थ्रिलर से लेकर एक से बढ़कर एक सस्पेंस फिल्म और वेब सीरीज देखने को मिलती है।
हालाँकि, अगर आप लम्बे समय से एक जैसा ही कंटेंट देखते जा रहे हैं तो पहले तो यह प्लेटफार्म आपको ऐसा ही कंटेंट रेफ़र करते जाने वाले हैं. इसके अलावा एक समय के बाद आप इस तरह के कंटेंट को देखकर ऊब भी सकते हैं. मुझे लगता है कि अगर आप भी ऐसा ही कंटेंट लम्बे समय से देख रहे हैं तो आप भी ऊबने वाली इस लिस्ट में होंगे। ऐसे में आपको अपने दिमाग को कुछ अलग दिखाकर शांत करना होगा, इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि इस वीकेंड कुछ ऐसा कंटेंट देखा जाये जो आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकें और हंसी ठिठोले कर सकें तो आपको नीचे बताई गई कुछ वेब सीरीज और फ़िल्में जरुर देखनी चाहिए।
Bakaiti
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 7.4
अभी अगस्त की शुरुआत में ZEE5 पर आई Bakaiti वेब सीरीज को आप देख सकते हैं, इस समय इस वेब सीरीज के बारे में काफी चर्चा हो रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह Gullak और Panchayat जैसी वेब सीरीज आदि को भी टक्कर दे सकती है. इस सीरीज में 7 एपिसोड हैं इसके अलावा IMDb पर इसे 7.4 रेटिंग मिली है, इस वेब सीरीज में आपको Gullak जैसे ही कटारिया परिवार देखने को मिलने वाला है जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाला है। अगर आप हंसी के महाडॉज को लेना चाहते हैं तो आपको ZEE5 की इस वेब सीरीज को जरुर देखना चाहिए।
Gullak
कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb Rating: 9.1
यह तो वह वेब सीरीज है जिसमें आपको ‘मिश्रा जी की पड़ोसन’ देखने को मिलती है, यह मिश्रा परिवार की अनोखी कहानी है, जो आपको एक गुल्लक की जुबानी सुनाई जाती है। इस कहानी को देखकर और इसके किरदारों को देखकर आप अपनी हंसी को कैसे रोक पायेंगे यह तो आप ही जानते हैं।
Panchayat
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
IMDb रेटिंग: 9.0
गांव की ज़िंदगी, राजनीति और सीधे-साधे रिश्तों की कहानी को जिस सादगी और सच्चाई से ये सीरीज़ पेश करती है, उसकी खास जान हैं क्रांति देवी। ‘चप्पल चोरी’ होने वाले बवाल से लेकर ‘बनराकस’ के साथ उनकी खट्टी-मीठी तकरार आपको घर जैसी फीलिंग देने वाला है।
Bada Naam Karenge
कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb Rating: 8.6
सूरज बड़जात्या का नाम सुनते ही एक भरोसा जागता है कि कहानी में परिवार, शालीनता- तहजीब और दिल की बातें जरूर होंगी। ‘बड़ा नाम करेंगे’ में ऐसा ही ताजगी भरा एहसास आपको मिलता है। ऋतिक घनशानी और आयशा कदुस्कर की यह स्टोरी लॉकडाउन याद दिला देती है, इस कहानी में आपको रतलाम और उज्जैन का मौसम देखने को मिलने वाला है। यह सीरीज़ प्यारे रिश्तों, अरेंज मैरिज के हल्के सफर और रोज़ के मनमुटाव को बेहद सहज और शालीन अंदाज में सामने रखती है। इसमें आपको Gullak वाले जमील खान भी देखने को मिलने वाले हैं।
Family Aaj Kal
कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb Rating: 6.4
सोनी लिव की ‘फैमिली आज कल’ उन तमाम पलों को जीती है, जो एक मिडिल क्लास घर में हर दिन होते हैं। माँ-पापा की अपनी चिंताएं, बच्चों की बड़ी-बड़ी उम्मीदें, और बीच-बीच में हँसी के फव्वारे, यह सीरीज़ आपके घर जैसी ही है। इसमें आपको Bakaiti और Gullak वाला फील मिलने वाला है।
Raat Jawaan Hai
कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb Rating: 8.2
‘रात जवान है’ तीन दोस्तों की कहानी है, जिनकी ज़िंदगी में जिम्मेदारियां और अपनेपन का मेल है। बरुन सोबती, प्रिया बापट और अंजलि आनंद अपनी भूमिकाओं में इतने सहज हैं कि लगता है जैसे पुराने दोस्त एक ही कमरे में हँसी, तकरार और सपनों की बात कर रहे हों। यह सीरीज़ आपको याद दिलाती है कि बेहेतर जिंदगी पाने के लिए न तो विलेन चाहिए, न बाहरी लड़ाइयाँ, बस चाहिए तो कुछ सच्चे दोस्त। 8 एपिसोड्स की यह सीरीज आपको बेहद पसदं आने वाली है।