Panchayat Season 4 रिलीज से पहले देख लो हंसी के मारे में पेट में दर्द करने वाली 3 वेब सीरीज, भूल जाओगे ‘बनराकस’ और ‘भूषण’ के प्रपंच
Panchayat Season 4 के रिलीज अब कुछ दिनों ही दूर है।
Panchayat वेब सीरीज के नए सीजन को 2 जुलाई को Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाने वाला है।
यहाँ पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट से लेकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स, कास्ट और अन्य सभी डिटेल्स को देखने वाले हैं।
अमेज़न प्राइम वीडियो की बेहद पसंद की जाने वाली सीरीज "पंचायत" अब जल्द ही फिर से दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है। इस बार भी जितेंद्र कुमार अपने लोकप्रिय किरदार अभिषेक त्रिपाठी के रूप में नजर आएंगे। एक ऐसा सचिव जो एक ओर सरकारी जिम्मेदारियों को निभा रहा है, और दूसरी ओर राजनीति, प्यार और दोस्ती जैसे निजी मसलों से भी जूझ रहा है।
वापसी कर रहा है आपका पसंदीदा फुलेरा गैंग
इस सीज़न में भी आपको वही पुरानी लेकिन दिल के करीब कास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें शामिल हैं:
नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुवीर यादव (प्रधान जी), फैसल मलिक (प्रहलाद), चंदन रॉय (विकास), सान्विका (रिंकी), दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, और पंकज झा आदि आपको इस शो में नजर आने वाले हैं।
डायरेक्शन और राइटिंग टीम भी है मजबूत
सीरीज का निर्माण अभी भी The Viral Fever (TVF) के हाथों में है। इस बार निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा के साथ-साथ अक्षत विजयवर्गीय भी संभालेंगे। पिछले दोनों सीजन लिखने वाले चंदन कुमार इस बार भी लेखक और क्रिएटर की भूमिका में बने रहेंगे।
पिछली बार की धमाकेदार एंडिंग और इस बार की नई शुरुआत
पिछले सीज़न के अंत में गांव में एक बड़ा झटका देखने को मिला था, जब प्रधान जी (रघुवीर यादव) को गोली लग गई थी। अब, जब फुलेरा गांव में चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है, तो सत्ता के समीकरण बदलने तय हैं। अभिषेक, प्रधान जी, विकास और प्रहलाद, ये चारों किस तरह से नई परिस्थितियों से जूझते हैं, यही इस बार की कहानी का मुख्य आकर्षण होगा।
क्या अभिषेक और रिंकी की लव स्टोरी खुलकर सामने आएगी?
अब तक रिंकी और अभिषेक की प्रेम कहानी सिर्फ इशारों और इमोशन्स के जरिए बढ़ रही थी लेकिन इस बार शायद हमें कुछ अलग ही देखने को मिल सकता है। जब यह बात प्रधान जी और मंजू देवी को पता चलेगी, तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी? यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
Panchayat Season 4 के Release से पहले देख लें ये 3 दमदार कॉमेडी वेब सीरीज
अगर आप Panchayat Season 4 का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं तो इसी बीच आपको कुछ अन्य दमदार और धमाका कॉमेडी वेब सीरीज भी देख लेनी चाहिए। इन्हें देखकर हंस हंस कर आपके और आपके परिवार के पेट में दर्द हो जाने वाला है। आइए इनके बारे में जानते हैं और यह भी इन्हें आप कहाँ देख सकते हैं, इसके अलावा आपको IMDb Rating भी देखने को मिलने वाली है।
अगर आप Panchayat के फैन हैं तो आप Gullak के भी फैन हो जाने वाले हैं। असल में, गुल्लक में आपको मिश्रा परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और दो बेटों की एक सभी को पहले से पता रोचक कहानी है। इस कहानी को अगर आप देखते हैं तो आपको कहीं न कहीं अपना ही बचपन याद आ जाने वाला है। इस कहानी में आपको एक आम परिवार में आने वाले सभी उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। आप इस कहानी को SonyLIV पर देख सकते हैं। Gullak की IMDb Rating 9.1 है।
अगर आप कोर्ट रूम की गरमा गर्मी को बड़े ही मज़ाकिया अंदाज में देखना चाहते हैं तो आपको Netflix की हंसी से भरी ये कहानी जरूर देखनी चाहिए। इस कहानी में आपको कोर्ट के अंदर के सीन बड़े ही हँसाने वाले अंदाज में देखने को मिलने वाले हैं। आप अगर कभी किसी भी कोर्ट गए हैं तो आपको यकीन ही नहीं होने वाला है कि आखिर किसी कोर्ट में इतनी हंसी वाला माहौल भी हो सकता है। अगर आप Panchayat को पसंद करते हैं तो आप को मामला लीगल है भी बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली है। Maamla Legal Hai की IMDb Rating 8 है।
अगर आप देखना चाहते हैं कि भारत का पहला क्राइम फ्री गाँव और उसके लोग कैसे दिखते हैं तो आपको Dupahiya Web Series को जरूर देखना चाहिए। यह कहानी आपको हंसा हंसा कर आपके पेट में दर्द कर देने वाली है। इस वेब सीरीज में आपको गाँव की एकता और राजनीति के बारे में भी जानकारी मिलने वाली है। इसके अलावा आपको एक परिवार की निजी कहानी भी देखने को मिलेगी, जो अंत तक आते आते पूरे गाँव की कहानी बन जाती है। आपको Dupahiya अगर देखनी है तो आप Amazon Prime Video पर इसे देख सकते हैं। Dupahiya की IMDb Rating 7.4 है।