2 घंटे 15 मिनट की वो थ्रिलर फिल्म, जिसका सस्पेंस देख चकरा जाएगा माथा, क्लाइमैक्स दृश्यम जैसा, IMDb रेटिंग इतनी

रोमांच और सस्पेंस से भरी फिल्में आप अक्सर देखते होंगे, लेकिन आज हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसने अपनी अनोखी कहानी और चौंकाने वाले क्लाइमैक्स से दर्शकों को हैरान कर दिया था. यह एक हिंदी फिल्म है, जो जुलाई 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी. रिलीज़ के साथ ही यह फिल्म चर्चाओं में आ गई और दर्शकों ने इसे खूब सराहा. कहानी, कलाकारों का अभिनय और म्यूजिक, तीनों ने मिलकर इसे लंबे समय तक लोगों की यादों में बनाए रखा.

कहानी क्या है

फिल्म का प्लॉट एक शादीशुदा कपल और रहस्यमयी मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत होती है रानी और ऋषु से, जिनकी अरेंज मैरिज के बाद जिंदगी बिल्कुल आसान नहीं रहती. पति-पत्नी के बीच बढ़ती दूरियों के बीच रानी की लाइफ में नील नाम का शख्स आता है और यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है. जब एक हत्या का मामला सामने आता है तो सभी इस सवाल में उलझ जाते हैं कि असली कातिल आखिर है कौन. फिल्म का अंत इतना चौंकाने वाला है कि दर्शक लंबे समय तक उसके बारे में सोचते रह जाते हैं.

कास्ट और टीम

यहां बात हो रही है फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की. इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, आशीष वर्मा और अदिति चौहान जैसे कलाकारों ने दमदार प्रदर्शन किया. मूवी का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है जबकि इसकी स्क्रिप्ट कनिका ढिल्लों ने लिखी है.

फिल्म की खासियत

‘हसीन दिलरुबा’ अपने सस्पेंस और ट्विस्ट-टर्न्स की वजह से बेहद लोकप्रिय साबित हुई. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह बड़ी हिट रही. तापसी और विक्रांत की शानदार परफॉर्मेंस, हर्षवर्धन का स्क्रीन प्रेज़ेंस और कनिका की दिलचस्प स्क्रिप्ट इस फिल्म को बाकी थ्रिलर ड्रामा से अलग बनाते हैं. खासतौर पर कहानी में इमोशन्स और सस्पेंस का मेल दर्शकों को बांधे रखता है.

कहां देखें

अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो यह नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है. इसका क्लाइमैक्स आपको पूरी तरह चौंका देगा और कहानी भी लंबे समय तक याद रह जाएगी. IMDb पर इसे 6.9 की रेटिंग मिली है और फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 15 मिनट है.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles