Digit.in

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ये फैमिली ड्रामा फिल्म ओटीटी पर बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग, इतनी है IMDb रेटिंग

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ये फैमिली ड्रामा फिल्म ओटीटी पर बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग, इतनी है IMDb रेटिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शक इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों और सीरीज़ को खूब पसंद कर रहे हैं. खासकर जब ये फिल्में अपनी ओरिजनल भाषा के साथ-साथ हिंदी डबिंग में भी उपलब्ध होती हैं, तो इनका क्रेज और बढ़ जाता है. यही वजह है कि साउथ की कई फिल्में रिलीज के बाद ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती हैं.

अगर आप भी साउथ फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी मलयालम फैमिली ड्रामा फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और फिलहाल ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. इस फिल्म ने थिएटर में भी शानदार बिज़नेस किया था और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत रही है.

ओटीटी पर छाई ये फैमिली ड्रामा फिल्म

जिस मूवी की यहां बात हो रही है, वह इसी साल सिनेमाघरों में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. यह फिल्म रोमांस, फैमिली इमोशन्स और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. मोहनलाल के साथ इसमें मालविका मोहनन, संगीत प्रताप और संगीता माधवन नायर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

कैसी है कहानी

करीब ढाई घंटे लंबी इस मूवी की शुरुआत एक शेफ से होती है, जो रेस्टोरेंट चलाता है और अविवाहित होने की वजह से अकेलेपन की ज़िंदगी जी रहा है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी होती है और डोनर की बेटी उससे मिलने आती है। वह उसे अपनी सगाई में शामिल होने के लिए बुलाती है. हालांकि हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि वह समय पर लौट नहीं पाता.

धीरे-धीरे उस लड़की और उसके परिवार के साथ उसका भावनात्मक रिश्ता जुड़ने लगता है. लड़की चाहती है कि उसके स्वर्गीय पिता का दिल जिस इंसान के सीने में धड़क रहा है, वह उनके साथ ही रहे. आगे कहानी क्या मोड़ लेती है, यह जानने के लिए आपको मलयालम फिल्म हृदयपूर्वम देखनी होगी.

कहां देखें मोहनलाल स्टारर फिल्म

मोहनलाल की यह फैमिली ड्रामा मूवी फिलहाल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को IMDb पर 7.1/10 की शानदार रेटिंग मिली है, जिससे इसकी क्वालिटी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. यही नहीं, फिलहाल यह फिल्म ग्लोबली ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर बनी हुई है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles