Maharaja-Drishyam सबकी बाप है 2 घंटे 15 मिनट की ये वेब सीरीज.. सस्पेंस-थ्रिल का ऑवरडोज, पुलिस भी नहीं सुलझा पाई रहस्य
अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर के दीवाने हैं, तो ‘Maharaja-Drishyam’ आपके लिए एक धमाकेदार ऑप्शन हैं और यह दोनों ही आपको सबसे बेहतरीन अनुभव दे सकती हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे वेब सीरीज के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली है, ऐसा भी कह सकते है कि यह महाराजा और दृश्यम दोनों ही फिल्म्स की बाप है। इस वेब सीरीज की कहानी इतनी रहस्यमयी और उलझी हुई है कि 2 घंटे 15 मिनट के अलग अलग तीन एपिसोड आपको झकझोर देने वाले हैं, इस कहानी में आप जैसे जैसे आगे बढ़ने वाले हैं, वैसे वैसे आपको एक के बाद एक नए नए ट्विस्ट मिलेंगे।
वेब सीरीज की शुरुआत एक सिंपल केस से होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पुलिस और दर्शक दोनों रहस्य की गहराई देखकर हैरानी में पड़ जाते है। इस वेब सीरीज को House of Secrects: The Burari Deaths के तौर पर देखा जा सकता है। इस कहानी का हर एक सीन सच्चाई से भरा हुआ है। कई सीन तो इतने चौंकाने वाले हैं कि आप सोचेंगे – क्या वाकई सच्चाई सामने आएगी? यही वजह है कि लोग इस सीरीज को 'सस्पेंस की बाप' कहने लगे हैं। आइए इस वेब सीरीज के बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
House of Secrects: The Burari Deaths की कहानी
यह डॉक्यूमेंट्री तीन कड़ियों में 2018 के बुराड़ी डेथ केस के पीछे छिपे सच और रहस्य को उजागर करती है। दिल्ली के शांत इलाके बुराड़ी में एक सुबह एक ही परिवार के 11 लोगों की लाशें एक ही घर में पाई गईं। 10 लोग छत के पाइप्स से लटके हुए और एक बुज़ुर्ग महिला ज़मीन पर मृत पड़ी हुई थी। यह घटना पहले सामूहिक हत्या की तरह दिखी, लेकिन थोड़ी ही देर में घर से बरामद 11 डायरीज़ ने जांच को पूरी तरह अलग दिशा में मोड़ दिया।
इन डायरीज़ से पता चला कि परिवार किसी तरह की 'मोक्ष साधना' नाम की धार्मिक प्रक्रिया कर रहा था। परिवार के सबसे छोटे बेटे ललित चूड़ावत को विश्वास था कि उसके पिता की आत्मा उससे बात करती है और वह परिवार को मुक्ति का रास्ता दिखा रही है। जांच में खुलासा हुआ कि ललित ने अपने परिवार को इस रहस्यमयी अनुष्ठान में शामिल किया, जिसने उनकी जान ले ली।
यह सीरीज़ एक केस स्टडी की तरह सामाजिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ते हुए समाज में व्याप्त अंधविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी और सामूहिक सोच की जटिलता को दिखाती है।
House of Secrects: The Burari Deaths की कास्ट, कलाकार और विशेषज्ञ (Self Cast)
मनोज कुमार: Station House Officer, बुराड़ी पुलिस स्टेशन
नरेश भाटिया: Sub-Inspector, बुराड़ी पुलिस स्टेशन
मनीष शर्मा: SHO, बुराड़ी पुलिस स्टेशन
अनीता आनंद: Clinical Hypnotherapist
अलोक सरीन: Psychiatrist
IMDb रेटिंग: 7.4/10
स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म: Netflix
कब रिलीज हुई थी यह वेब सीरीज
हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स आज भी भारतीय ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज़ की श्रेणी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज़ मानी जाती है। यह न केवल एक केस की पड़ताल करती है, समाज के एक अलग ही पहलू को भी उजागर करती है।