Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » News » Entertainment » 2 घंटे 27 मिनट की ये फिल्म है सस्पेंस का खजाना, याद दिला देगी Maharaja वाला थ्रिलर, IMDb ने दी 8 रेटिंग

2 घंटे 27 मिनट की ये फिल्म है सस्पेंस का खजाना, याद दिला देगी Maharaja वाला थ्रिलर, IMDb ने दी 8 रेटिंग

By Faiza | Updated on 21-Jan-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
2 घंटे 27 मिनट की ये फिल्म है सस्पेंस का खजाना, याद दिला देगी Maharaja वाला थ्रिलर, IMDb ने दी 8 रेटिंग
Faiza Faiza
21-Jan-2026

सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों का एक अलग ही मजा होता है, और साउथ इंडियन सिनेमा इस जॉनर में लगातार कमाल कर रहा है. आज जिस फिल्म की चर्चा हम कर रहे हैं, उसने अपनी गहरी कहानी, इंटेंस ड्रामा और रोमांच से भरपूर स्क्रीनप्ले के दम पर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. यह फिल्म जून 2023 में थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, जहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म का नाम है ‘Por Thozhil’, जिसने रिलीज़ के साथ ही सुपरहिट का खिताब हासिल किया और समीक्षकों से भी जमकर तारीफें बटोरीं. IMDb पर इसे 8 की शानदार रेटिंग मिली है और इसे साउथ की टॉप क्राइम थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसी है कहानी

‘Por Thozhil’ की कहानी दो पुलिस अधिकारियों पर आधारित है, एक सीनियर इंस्पेक्टर लैलन, और दूसरा नया लेकिन इंटेलिजेंट अफसर प्रवीण. दोनों को मिलकर एक सीरियल किलर के केस की जांच करनी होती है. प्रवीण थोड़ा झिझकने वाला और नियमों पर चलने वाला इंस्पेक्टर है, जबकि लैलन का स्वभाव सख्त और प्रैक्टिकल है. दोनों की सोच और तरीकों में जमीन-आसमान का फर्क होता है, लेकिन जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, उन्हें साथ मिलकर रहस्यों की परतें खोलनी पड़ती हैं. कहानी हर मोड़ पर सस्पेंस बनाए रखती है और क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते ऐसे चौंकाने वाले ट्विस्ट सामने आते हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में R. सारथकुमार और अशोक सेलवन ने अपने दमदार अभिनय से गहरी छाप छोड़ी है. वहीं, निखिला विमल, Nizhalgal Ravi और अन्य कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं से कहानी को और दमदार बनाया है. इस फिल्म का निर्देशन वेल्स जगरनाथन ने किया है, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी. हालांकि यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन जिस तरह उन्होंने कहानी, थ्रिल और इमोशंस का संतुलन बनाए रखा, वह बेहद प्रभावशाली है.

क्यों देखें ‘Por Thozhil’?

यह सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि इंसानी दिमाग की गहराइयों और अपराधी की मानसिकता को बखूबी दर्शाने वाली फिल्म है. इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका मजबूत स्क्रीनप्ले और गहराई से गढ़े गए किरदार हैं. फिल्म की कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है और हर सीक्वेंस में उत्सुकता और सस्पेंस को बढ़ाती जाती है. यही कारण है कि इसे हाल के वर्षों की बेस्ट साउथ थ्रिलर फिल्मों में शामिल किया गया है.

कहां देखें?

अगर आपने अभी तक ‘Por Thozhil’ नहीं देखी है, तो यह SonyLIV पर उपलब्ध है। फिल्म को तमिल के साथ-साथ हिंदी डब में भी देखा जा सकता है. अगर आप थ्रिलर और इन्वेस्टिगेशन जॉनर की फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए जरूर देखने लायक है. इसका क्लाइमैक्स आपको ज़रूर हैरान कर देगा और फिल्म खत्म होने के बाद भी यह कहानी आपके दिमाग में लंबे समय तक बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 Release: कौन बनेगा मिर्जापुर का बादशाह! फैंस की बढ़ती उम्मीदें, स्टोरी, कास्ट, रिलीज और स्ट्रीमिंग अपडेट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Google Pay पर आया ये खास फीचर..कंपनी लाई नया Credit Card, मिलेंगे ये फायदे Google Pay पर आया ये खास फीचर..कंपनी लाई नया Credit Card, मिलेंगे ये फायदे
2 घंटे 19 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, IMDb रेटिंग 8.2, जानें प्लॉट, कास्ट और कहां देखें 2 घंटे 19 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, IMDb रेटिंग 8.2, जानें प्लॉट, कास्ट और कहां देखें
कम बजट में ज़्यादा फायदे, जियों का ये प्लान बना ग्राहकों की नई पसंद, कीमत 100 रुपये से भी कम कम बजट में ज़्यादा फायदे, जियों का ये प्लान बना ग्राहकों की नई पसंद, कीमत 100 रुपये से भी कम
OnePlus के इस फोन के लॉन्च से पहले ही आ गई सेल डेट..देखें कब और कहाँ मिलेगा OnePlus के इस फोन के लॉन्च से पहले ही आ गई सेल डेट..देखें कब और कहाँ मिलेगा
Gold Silver Price Today, 29 July 2026: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज़ गिरावट, जानें आज के ताजा रेट Gold Silver Price Today, 29 July 2026: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज़ गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Samsung Galaxy Z Fold 8
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
  • Redmi Turbo 5
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo