POCO Pods और Redmi Buds 4 Active के रेन्डर हुए लीक, देखें पहली झलक

POCO Pods और Redmi Buds 4 Active के रेन्डर हुए लीक, देखें पहली झलक
HIGHLIGHTS

POCO Pods और Redmi Buds 4 Active के रेंडर्स कंपनी द्वारा शेयर किए गए हैं।

Kuba Wojciechowski द्वारा दोनों डिवाइसेज को एक जैसा माना जा रहा है।

ईयरबड्स पर भारतीय लेबल दर्शाता है कि डिवाइसेज भारत में लॉन्च होंगे।

माना जा रहा है कि POCO इस महीने के आखिर में POCO X5 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, Redmi ने Redmi Note 12 सीरीज के लॉन्च के साथ साल की शुरुआत की है। अब दोनों ब्रांड्स ने POCO Pods और Redmi Buds 4 Active के हाइ-क्वालिटी रेंडर्स 91mobiles और Kuba Wojciechowski के माध्यम से शेयर किए हैं। रेंडर्स में प्रॉडक्ट के अलग अलग एंगल्स नजर आ रहे हैं जिससे रीडर्स को पूरी तरह से डिजाइन को समझने में मदद मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें: OMG! जल्द बंद हो जाएगी Google की ये धांसू सेवा, क्या आप करते हैं इस्तेमाल?

Kuba Wojciechowski ने किसी भी हार्डवेयर डिटेल के बारे में नहीं बताया है। हालांकि, टिप्स्टर ने यह जरूर कहा है कि Redmi Buds 4 Active और POCO Pods असल में एक जैसे डिवाइसेज हैं। इन्हें भारतीय वेरिएंट का लेबल दिया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए जाएंगे। 

POCO Pods डिजाइन 

 Redmi

रेंडर्स के अनुसार, POCO Pods का डिजाइन Airpods Pro के डिजाइन से काफी मिलता जुलता नजर आ रहा है और साथ ही इसमें एक बॉटम मेश भी देखा जा रहा है। ये ईयरबड्स एक ब्लैक बॉडी और रबड़ से बने हुए येलो ईयर टिप्स के साथ आ सकते हैं। इसके चार्जिंग केस पर भी येलो और ब्लैक कलर का डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें एक ओवल शेप के चार्जिंग केस के साथ एक येलो होस्टर देखा जा रहा है। ईयरबड्स पर बटंस नजर नहीं आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Jio की तरह ही Airtel भी धड़ाधड़ पेश कर रहा है 5G सेवा, इन नए शहरों में विस्तार

Redmi Buds 4 Active डिजाइन

 Redmi

Redmi Buds 4 Active में POCO pods से अलग एक सिंगल कलर स्कीम नजर आ रही है, और वही एक कलर चार्जिंग केस पर भी लागू होता है। रेंडर्स के आधार पर, डिवाइस beige और black कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। 

Redmi Buds 4 Active और POCO Pods के भारतीय लॉन्च से संबंधित कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio का सुपरफास्ट 5G अब इन शहरों में करेगा धमाका, देखें लिस्ट

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo