Reliance Jio का सुपरफास्ट 5G अब इन शहरों में करेगा धमाका, देखें लिस्ट

Reliance Jio का सुपरफास्ट 5G अब इन शहरों में करेगा धमाका, देखें लिस्ट
HIGHLIGHTS

Jio 2022 से अब तक अपनी 5जी सर्विस देश के पूरे 75 शहरों में रोल आउट कर चुका है।

सभी जियो 5जी सक्षम शहरों की लिस्ट नीचे दी गई है।

Jio ने हाल ही में तीन और शहरों में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च की है जिनमें जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शामिल हैं।

साल 2023 पूरी तरह से 5जी पर आधारित होने वाला है। जियो और एयरटेल ने अपनी 5जी सेवाएं पिछले साल लॉन्च की थीं और तब से दोनों टेलिकॉम ऑपरेटर्स देश के अलग अलग हिस्सों में अपनी 5जी सेवाएं रोलआउट कर रहे हैं। जियो ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि की है कि अब तक जियो 5जी सेवाएं भारत के 75 शहरों में रोलआउट की जा चुकी हैं। हाल ही में जियो 5जी से जुड़े तीन शहरों में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शामिल हैं। रिलायंस जियो जिन शहरों में अपनी 5जी सेवा लॉन्च की है उन सभी शहरों की लिस्ट नीचे दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Realme ने उतारा नया फोन, लेकिन इस फीचर की कमी करेगी निराश

Jio 5G सक्षम शहरों की लिस्ट: 

  • 4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता
  • 22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई
  • 10 नवंबर, 2022: बैंगलूरू, हैदराबाद
  • 11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद
  • 23 नवंबर, 2022: पुणे
  • 25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिलों में
  • 14 दिसंबर, 2022: उज्जैन मंदिर
  • 20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर
  • 26 दिसंबर, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर
  • 28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी
  • 29 दिसंबर, 2022: भोपाल, इंदौर
  • 5 जनवरी, 2023: भुवनेश्वर, कटक
  • 6 जनवरी, 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी
  • 7 जनवरी, 2023: जयपुर, जोधपुर और उदयपुर

ध्यान दें कि, 5जी सर्विस सिर्फ 5जी स्मार्टफोंस में ही उपयोग की जा सकती है। जियो सभी  5जी सक्षम स्मार्टफोंस में 5जी नेटवर्क सपोर्ट लाने के लिए OEMs पर काम कर रहा है। लेटेस्ट iOS अपडेट के साथ अब Apple iPhone मॉडल्स में भी 5जी नेटवर्क चलाया जा सकता है। 

अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी शहर में रहते हैं और फिर भी 5जी उपयोग करने में असक्षम हैं तो आपको अपने फोन की सेटिंग बदलनी होगी। ऐसा करने के लिए आप सबसे पहले फोन के सेटिंग मेन्यू में जाएँ> नेटवर्क सेटिंग पर जाएँ> और 5जी पर स्विच कर लें। अब, अगर जियो 5जी सर्विस आपके क्षेत्र में उपलब्ध है तो आप अपने फोन में 5जी उपयोग करने में सक्षम होंगे। हालांकि, यूजर्स तभी 5जी उपयोग करने में सक्षम हो पाएंगे जब उन्हें Jio 5G का इंवाइट मिलेगा, जो कि MyJio ऐप पर उपलब्ध होगा। जियो अपने एलिजीबल यूजर्स के व्हाट्सएप पर भी जियो 5जी इंवाइट भेज रहा है। अगर आपको अभी तक जियो का इंवाइट नहीं मिला है तो, इसके लिए आपको अभी इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट Realme 9 पर दे रहा सबसे धांसू डील! मात्र Rs 1,999 में फोन को बनाएं अपना!

रिलायंस जियो इस साल के अंत तक अपने 5जी प्लांस लॉन्च कर सकता है। हाल ही में टेलिकॉम कंपनी ने घोषणा की है कि यूजर्स तभी जियो 5जी एक्सेस करने में सक्षम हो पाएंगे जब वे Rs 239 या इससे अधिक का जियो प्लान सब्सक्राइब करेंगे। हम यही सुझाव देंगे कि आप अपने रिस्क पर 5जी पर अपग्रेड करें क्योंकि कई यूजर्स कॉल ड्रॉप जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और शिकायतें आ रही हैं कि डेटा बहुत ही जल्दी खत्म हो रहा है।

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo