अगर आप Amazon या Flipkart से OnePlus के TWS ईयरबड्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक जानकारी के अनुसार, इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर OnePlus के नाम से नकली TWS ईयरबड्स खुलेआम बेचे जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक न सिर्फ आर्थिक नुकसान का शिकार हो सकते हैं, बल्कि ब्रांड की रेप्युटेशन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।
टेक टिप्स और गैजेट्स से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले X यूजर Ahsan Kharbai ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने दावा किया है कि Amazon और Flipkart पर OnePlus TWS ईयरबड्स की फर्जी कॉपियां बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि इस मामले पर कंपनी को जल्द ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि नकली प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों का भरोसा ब्रांड पर भी कम हो सकता है।
पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह समस्या केवल OnePlus तक सीमित नहीं है। Nothing के सब-ब्रांड CMF समेत अन्य कंपनियों के नकली TWS ईयरबड्स भी ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, दावा किया गया है कि OnePlus के नाम पर बिकने वाले फर्जी प्रोडक्ट्स की संख्या बाकियों की तुलना में ज्यादा है।
🚨 Be Alert!! Fake TWS on E-commerce Websites
— Ahsan (@AhsanKharbai) July 12, 2026
Fake copies of OnePlus TWS earbuds are being sold openly on Amazon & Flipkart.
OnePlus needs to take cognizance of this issue, as innocent buyers could lose their hard-earned money while the brand's reputation also takes a hit.… pic.twitter.com/fVa1atdnke
अगर आप ऑनलाइन ईयरबड्स खरीद रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर नकली प्रोडक्ट से बच सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान केवल कम कीमत देखकर खरीदारी करना कई बार नुकसानदेह साबित हो सकता है। नकली ईयरबड्स में ऑडियो क्वालिटी, बैटरी बैकअप और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने से पहले सेलर, रेटिंग और रिव्यू की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।
पोस्ट में कुछ OnePlus ईयरबड्स की डील्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए हैं, जहां यकीन न होने वाली कीमतों पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जैसे: OnePlus Nord Buds 4 Pro जिनकी असली कीमत 3,999 रुपये है, Flipkart पर मात्र 599 रुपये में लिस्टेड हैं। वहीं दूसरी और OnePlus Buds Pro 3, जो आधिकारिक वेबसाइट पर 12,999 रुपये के हैं, Amazon पर 1,499 रुपये में बेचे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा