Amazon-Flipkart पर खुलेआम बिक रहे नकली ईयरबड्स, खरीदने से पहले जान लें कैसे पहचानें

Amazon-Flipkart पर खुलेआम बिक रहे नकली ईयरबड्स, खरीदने से पहले जान लें कैसे पहचानें

अगर आप Amazon या Flipkart से OnePlus के TWS ईयरबड्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक जानकारी के अनुसार, इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर OnePlus के नाम से नकली TWS ईयरबड्स खुलेआम बेचे जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक न सिर्फ आर्थिक नुकसान का शिकार हो सकते हैं, बल्कि ब्रांड की रेप्युटेशन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

X यूज़र ने किया पर्दा फाश

टेक टिप्स और गैजेट्स से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले X यूजर Ahsan Kharbai ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने दावा किया है कि Amazon और Flipkart पर OnePlus TWS ईयरबड्स की फर्जी कॉपियां बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि इस मामले पर कंपनी को जल्द ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि नकली प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों का भरोसा ब्रांड पर भी कम हो सकता है।

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह समस्या केवल OnePlus तक सीमित नहीं है। Nothing के सब-ब्रांड CMF समेत अन्य कंपनियों के नकली TWS ईयरबड्स भी ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, दावा किया गया है कि OnePlus के नाम पर बिकने वाले फर्जी प्रोडक्ट्स की संख्या बाकियों की तुलना में ज्यादा है।

कैसे करें असली-नकली की पहचान

अगर आप ऑनलाइन ईयरबड्स खरीद रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर नकली प्रोडक्ट से बच सकते हैं।

  • हमेशा प्रोडक्ट के Seller की जानकारी अच्छी तरह चेक करें।
  • खरीदने से पहले लेटेस्ट कस्टमर रिव्यूज़ जरूर पढ़ें।
  • प्रोडक्ट की कीमत की तुलना कंपनी की ऑफिशियल लिस्टिंग से करें।
  • अगर कोई डील जरूरत से ज्यादा सस्ती लग रही है, तो उसे खरीदने से पहले सावधानी बरतें, क्योंकि वह नकली प्रोडक्ट हो सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान केवल कम कीमत देखकर खरीदारी करना कई बार नुकसानदेह साबित हो सकता है। नकली ईयरबड्स में ऑडियो क्वालिटी, बैटरी बैकअप और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने से पहले सेलर, रेटिंग और रिव्यू की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।

इतने सस्ते बिक रहे फर्ज़ी ईयरबड्स

पोस्ट में कुछ OnePlus ईयरबड्स की डील्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए हैं, जहां यकीन न होने वाली कीमतों पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जैसे: OnePlus Nord Buds 4 Pro जिनकी असली कीमत 3,999 रुपये है, Flipkart पर मात्र 599 रुपये में लिस्टेड हैं। वहीं दूसरी और OnePlus Buds Pro 3, जो आधिकारिक वेबसाइट पर 12,999 रुपये के हैं, Amazon पर 1,499 रुपये में बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile