Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » General » लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा

लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा

By Faiza | Updated on 13-Jul-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा
Faiza Faiza
13-Jul-2026

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे मंत्रालय जल्द ही IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन लॉन्च करने वाला है। पिछले महीने जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से बातचीत में बताया था कि नई IRCTC वेबसाइट को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को IRCTC और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के अधिकारियों ने MNIT के छात्रों के सामने नई वेबसाइट का बीटा वर्जन पेश किया। इस दौरान छात्रों से वेबसाइट के अनुभव और फीचर्स को लेकर सुझाव भी लिए गए, ताकि आधिकारिक लॉन्च से पहले आवश्यक सुधार किए जा सकें।

PRS सिस्टम के साथ जुड़ रही नई IRCTC वेबसाइट

रेलवे के मुताबिक, IRCTC वेबसाइट के नए वर्जन को फिलहाल भारतीय रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) इंजन के साथ जोड़ा जा रहा है। PRS इंजन को भी अपग्रेड किया जा रहा है, इसलिए पूरी तरह से तैयार और सभी सुविधाओं वाली नई IRCTC वेबसाइट कुछ महीनों बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

IRCTC

रेलवे ने यह भी बताया कि 10 जुलाई को जयपुर में MNIT के छात्रों ने नई वेबसाइट के बीटा वर्जन का परीक्षण किया। छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर वेबसाइट को और बेहतर बनाया जाएगा।

नई IRCTC वेबसाइट में मिलेंगे ये बड़े बदलाव

  • टिकट बुकिंग क्षमता को बढ़ा दिया गया है। अब 32,000 के बजाए 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट बुक किए जा सकेंगे।
  • PNR और ट्रेन पूछताछ क्षमता बढ़ेगी। अब 4 लाख के बजे 40 लाख से ज्यादा पूछताछ प्रति मिनट की जा सकेगी।
  • पेज पहले से तेज़ी से लोड होगा और स्मूद नेविगेशन मिलेगा, खासकर तत्काल बुकिंग के दौरान।
  • बेहतर यूज़र अनुभव के लिए ज्यादा साफ़-सुथरा और क्लटर-फ्री इंटरफेस मिलेगा।
  • बुकिंग के दौरान अब गैर-ज़रूरी कैप्चा नहीं भरने पड़ेंगे।
  • कोई गैर-ज़रूरी पॉप-अप्स या ग्राफिक्स नहीं आएंगे जिससे बुकिंग तेज़ होगी।
  • टिकट बुकिंग के दौरान ग्राहक अपनी पसंद की सीट/बर्च चुन सकेंगे।
  • किराए की डिटेल्स मिलेंगी जिससे ग्राहक अलग-अलग तारीखों के हिसाब से किरायों की तुलना कर सकेंगे।
  • बुकिंग और पूछताछ के लिए कई भाषाओं वाला इंटरफेस मिलेगा।
  • दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीज़ों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत सुविधाएं होंगी।
  • इसे 10 गुना ज्यादा ट्रैफिक को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • ये अपग्रेडेड फीचर्स RailOne ऐप पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

🚨 The Ministry of Railways is launching a new version of the IRCTC website.

1. Ticket booking capacity increased from 32,000 to 1.5 lakh+ tickets per minute.

2. PNR & train enquiry capacity increased from 4 lakh to 40 lakh+ enquiries per minute.

3. Faster page loading and… pic.twitter.com/Ah2VbS3RK1

— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) July 13, 2026

भारतीय रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम में भी बड़ा अपग्रेड

इससे पहले मई में रेलवे ने लगभग 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को आधुनिक तकनीक से लैस नए प्लेटफॉर्म में बदलने की घोषणा की थी। इस अपग्रेड की शुरुआत अगस्त से किए जाने की योजना है।

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा की शुरुआत साल 2002 में की थी। वर्तमान में देश में ट्रेन टिकटों की कुल मांग का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों से पूरा किया जा रहा है।

रेलवे का कहना है कि रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड करना एक जटिल प्रक्रिया रही है, क्योंकि पूरे समय टिकट बुकिंग सेवाओं को बिना बाधा जारी रखना भी जरूरी था। विभाग ने बताया कि नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते, इस जगह खरीदने टूट पड़ी भीड़!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स
OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल
भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय
सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा
Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo