Whatsapp ने Group Chats के लिए जारी किया नया Scam Alert Feature, ऑनलाइन होने वाली लुट से कैसे बचाएगा, देखें डिटेल्स
WhatsApp की और से Group Chats के लिए एक नए Scam Alert Feature को पेश कर दिया है.
इस फीचर की मदद से ग्रुप चैट्स को टारगेट करने वाले स्कैमर्स पर लगाम कसी जा सकेगी.
आइये जानते हैं कि व्हाट्सऐप का यह फीचर कैसे काम करता है.
WhatsApp की और से अपने यूजर्स के लिए आये दिन नए नए फीचर्स पेश किये जाते हैं. अब WhatsApp अपने ग्राहकों के लिए एक नए फीचर को लेकर आ गया है. असल में, इस समय ग्लोबल तौर पर बड़े पैमाने पर स्कैम बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी को देखते हुए WhatsApp Group Chats को किसी भी तरह के फ्रॉड आदि से सुरक्षित रखने के लिए WhatsApp की ओर से एक नए फीचर को पेश कर दिया गया है. इस फीचर को Scam Alert Feature के तौर पर देखा जा रहा है.
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फीचर की मदद से अब यूजर्स को यह जानकारी मिल जाने वाली है कि उनके कोंटेक्ट के बाहर किन लोगों ने उन्हें किसी Group में ऐड किया है. इस अलर्ट में ग्रुप की डिटेल्स जैसे ग्रुप में मेंबर्स की संख्या, आपके जानकारी में या आपका कोई कोंटेक्ट इस ग्रुप में है कि नहीं और चैट की स्टार्ट डेट आदि. आइये जानते है कि इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है और यह फीचर है क्या.
क्या करता है ये नया फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर WhatsApp यूजर्स को स्कैम आदि से बचने की टिप्स आदि भी देता है. इसके अलावा इस फीचर में ग्राहकों को यह भी आज़ादी मिलती है कि वह चैट को देखे बिना ही इस ग्रुप को एग्जिट भी कर सकते हैं. हालाँकि, अगर आप इस ग्रुप को देखना चाहते हैं तो आपको इसकी भी आज़ादी दी जाती है.
WhatsApp Groups से होने वाले स्कैम की संख्या बढती ही जा रही है!
इस नए फीचर को इसलिए भी जरुरी माना जा सकता है क्योंकि कोई भी स्कैमर एक रेगुलर इंटरेक्शन पर जाने से पहले ग्रुप्स को ही टारगेट करके अपने शिकार को तलाशते हैं. इसके अलावा WhatsApp Groups को इस समय देखा जाये तो इन्वेस्टमेंट स्कैम्स के लिउए ज्यादा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. इन्हीं ग्रुप्स में ऐड होने के बाद यह किसी न किसी टारगेट को बाध्य कर लेते हैं और उससे कुछ अन्य ऐप्स को भी डाउनलोड करने के लिए कहते हैं. ऐसा करके स्कैमर आम जनता के जैसों पर सेंध लगा लेते हैं.
इस नए फीचर के साथ साथ WhatsApp इंडीविसुअल्स के लिए भी कुछ ऐसा ही फीचर लाने की तैयारी में जुटा है. ऐसा करके WhatsApp अप्मने प्लेटफार्म पर किसी भी तरह के स्कैम आदि को रोकने की तैयारी में जुटा है. अभी के लिए यह टूल डेवलपमेंट प्रोसेस में है. अब देखना होगा कि आखिर इसे कब तक रिलीज़ किया जाता है.