WhatsApp: अब किसी को भी नहीं देना पड़ेगा फोन नंबर, Username के जरिए कर सकेंगे चैटिंग, देखें कैसे

Highlights

WhatsApp कथित तौर पर एक नए यूजरनेम फीचर पर काम कर रहा है।

नए फीचर की मदद से व्हाट्सएप के सर्च बार पर यूजर्स दूसरे यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च कर सकेंगे।

यह फीचर फोन नंबर का खुलासा किए बिना कनेक्ट करने की क्षमता देकर यूजर प्राइवेसी को बढ़ाएगा।

मेटा का इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर एक नए यूजरनेम फीचर पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि इस फीचर के जरिए यूजर्स दूसरे लोगों को उनके यूजरनेम से सर्च कर सकेंगे।

WhatsApp Username Feature

एक जाने-माने व्हाट्सएप टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सएप के सर्च बार पर यूजर्स दूसरे यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च कर सकेंगे, जिससे एक-दूसरे को फोन नंबर्स शेयर करने की जरूरत खत्म होगी।

यह ध्यान देना जरूरी है कि यूजरनेम चुनना पूरी तरह से वैकल्पिक है और यूजर्स जब भी चाहें, उनके पास वर्तमान यूजरनेम को हटाने की आजादी होगी। 

उम्मीद है कि यूजरनेम्स से सर्च करने का फीचर लोगों को उनके फोन नंबर का खुलासा किए बिना कनेक्ट करने की क्षमता देकर यूजर प्राइवेसी को बढ़ाएगा। इसके अलावा यह फीचर संभावित तौर पर दोस्तों, परिवार या अन्य लोगों के साथ जुड़ने की प्रक्रिया को भी आसान बना देगा। 

साथ ही कुछ यूजर्स नए या अपरिचित कॉन्टैक्ट्स के साथ यूजरनेम्स के जरिए जुड़ कर ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करेंगे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च करने का यह फीचर अभी डेवलपमेंट में है और यह भविष्य के ऐप अपडेट में उपलब्ध होने की उम्मीद है। 

Secret Code Feature

हाल ही में व्हाट्सएप ने लॉक्ड चैट्स के लिए सीक्रेट कोड फीचर की घोषणा की है। इस फीचर का लक्ष्य यूजर्स की सेंसिटिव कन्वर्सेशन को अधिक सुरक्षित रखना है। सीक्रेट कोड फीचर के साथ आप एक यूनिक पासवर्ड सेट कर सकते हैं जो आपके स्मार्टफोन के लॉक से अलग हो। यह आपकी लॉक्ड चैट्स को प्राइवेसी की एक और लेयर देगा।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles