Digit.in

Infinix का ये 5G फोन पहले कभी नहीं मिला होगा इतना सस्ता! 200MP कैमरा और 180W चार्जिंग हैं फोन की जान

Highlights

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर पूरे 40% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है।

बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर Zero Ultra आपको और भी सस्ती कीमत पर मिल सकता है।

Zero Ultra 5G में 6.8-इंच फुल HD+ कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

Infinix का ये 5G फोन पहले कभी नहीं मिला होगा इतना सस्ता! 200MP कैमरा और 180W चार्जिंग हैं फोन की जान

क्या आप एक धांसू कैमरा और सुपर फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो आपकी जेब पर भी भारी न पड़े? तो अब आपकी तलाश खत्म होती है, क्योंकि आज हम आपके लिए Infinix Zero Ultra पर एक ऐसी डील लेकर आए हैं जिसे जानकार आप इस फोन को खरीदने के पर मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर फ्लिपकार्ट इस पर ऐसे कौन से ऑफर दे रहा है।

Infinix Zero Ultra 5G Flipkart Discount

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर पूरे 40% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है, यानि कुल मिलाकर इस पर सीधे 20,000 रुपए की छूट दी जा रही है जिसके बाद यह केवल 29,999 रुपए में मिल रहा है। यह ऑफर हैंडसेट के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर उपलब्ध है।

Bank Offers 

बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर Zero Ultra आपको और भी सस्ती कीमत पर मिल सकता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर आप 10% की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर भी 5% कैशबैक मिलेगा। 

Specifications 

Zero Ultra 5G में 6.8-इंच फुल HD+ कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। साथ ही इस स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से सुरक्षित किया गया है। यह डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 200MP OIS प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का तीसरा लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी लेने के लिए इसमें 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है। आखिर में यह हैंडसेट 4500mAh बैटरी पर चलता है जो 180W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles