HIGHLIGHTS
2019 में दूसरे नंबर पर है TikTok
TikTok ने फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर को पीछे छोड़ा
चीनी सोशल मीडिया ऐप TikTok साल 2019 में दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाला ऐप बन कर सामने आया है। डाटा फर्म Sensor Tower के मुताबिक ऐप को दुनिया भर में 700 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। ऐप ने इस रेकॉर्डे में फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर को पीछे छोड़ दिया है।
SurveyWhatsApp 2019 में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है इसे 850 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। Sensor Tower के मुताबिक, TikTok को 45% भारत में पहली बार डाउनलोड किया गया है।
TikTok एक सोशल मीडिया ऐप है जहां यूज़र्स 15 सेकंड तक की शोर्ट विडियो पोस्ट कर सकते हैं। ऐप पर आप जिस तरह के विडियो देखते हैं और जितने समय उन विडियो को देखते हैं उसी के आधार पर अल्गोरिदम आपके फीड में कॉन्टेंट दिखाता है। ByteDance फर्म का यह ऐप कुल 1.5 बिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है।
TikTok को सितम्बर 2016 में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था और 2017 में ऐप को अन्य बाज़ारों में लाया गया। 2018 में यह ऐप सबसे अधिक डाउनलोड होने वाले नॉन-गेमिंग ऐप्स में चौथे नंबर पर रहा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile