अब Paytm के माध्यम से पेमेंट्स करना हुआ और आसान: जानें क्या है नया अपडेट
Paytm के माध्यम से अब यूजर्स अन्य UPI ऐप्स पर भी कर सकते हैं मनी ट्रांसफर।
नॉन-Paytm यूजर्स भी उठा सकते हैं इसका लाभ।
इसके माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट्स को बढ़ावा देना भी इसका एक लक्ष्य है।
Paytm पेमेंट्स बैंक की ओर से आज ही यह सूचना मिली है कि Paytm की UPI आधारित पेमेंट्स सर्विस के माध्यम से यूजर्स अब किसी भी अन्य UPI ऐप के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पैसे भेज सकते हैं। यह अपडेट मिलने से पहले, Paytm यूजर्स सिर्फ अन्य Paytm यूजर्स को ही UPI पेमेंट्स कर पाते थे। हालांकि, इस अपडेट के साथ अब Paytm यूजर्स नैशनल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के माध्यम से UPI पेमेंट्स करने में सक्षम होंगे, यहाँ तक की नॉन-Paytm यूजर्स भी।
SurveyPaytm के इस कदम से Paytm यूजर्स को अलग अलग पेमेंट ऐप्स पर पेमेंट करने में फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी।
Paytm की ओर से एक अवसर पर एक स्टेटमेंट में कहा गया कि, "यह UPI ईकोसिस्टम के लिए एक ज़रूरी कदम है, क्योंकि इससे अधिक से अधिक यूजर्स UPI ऐप्स के माध्यम से मनी ट्रांसफर करने में सक्षम हो पाएंगे, जिससे ऑनलाइन पेमेंट्स को बढ़ावा मिलेगा।"
कंपनी ने यह भी कहा है कि, "हम UPI पेमेंट्स को बढ़ावा देते हैं और यूजर्स के लिए बिना किसी बाधा के सुरक्षित पेमेंट्स करने के लिए एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करते हैं। यह देश में फाइनेंशियल इंक्ल्यूशन को बढ़ाने के हमारे मिशन को और बढ़ावा देता है।"
Paytm के माध्यम से अन्य UPI ऐप्स पर मनी ट्रांसफर कैसे करें
- अपने स्मार्टफोन में Paytm खोलें।
- UPI मनी ट्रांसफर सेक्शन पर जाएँ।
- ‘To UPI Apps’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Enter Mobile No of any UPI app’ पर क्लिक करें।
- अब रेसीपेंट का मोबाइल नंबर एंटर करें।
- अमाउंट एंटर करें और फिर ‘Pay Now’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें। बस हो गया।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
