अब ऐड नहीं बनेंगे आपके मनोरंजन में कबाब की हड्डी, स्क्रीन बंद करके भी चलेगा Youtube, ये टिप्स आएंगे काम
यहाँ हमने दो ऐसे तरीके बताए हैं जिनसे आप स्क्रीन ऑफ करके भी यूट्यूब वीडियोज़ चला सकते हैं।
बिना किसी बाधा वाला अनुभव पाने के लिए यूजर्स को सब्स्क्रिप्शन खरीदने की सलाह दी जाती है।
आइए देखें बिना Premium Subscription के बैकग्राउन्ड में YouTube Videos कैसे चला सकते हैं।
2022 में Youtube दुनियाभर में ग्लोबल यूजर्स द्वारा 154 मिलियन डाउनलोड्स के साथ सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाले एंटरटेनमेंट ऐप्स में से एक था। इसके अलावा, यूट्यूब का कहना है कि इसके पास प्रतिमाह लॉग-इन करने वाले लगभग 2 मिलियन यूजर्स हैं, लगभग 100 देशों के लोग करीब 80 भाषाओं में यूट्यूब एक्सेस करते हैं और और प्लेटफॉर्म पर हर मिनट 500 घंटों से अधिक का कॉन्टेन्ट अपलोड किया जाता है।
इस डेटा से यह सुझाव मिला कि ऐसे कई यूजर्स होंगे जो पेड वर्जन का इस्तेमाल नहीं कर रहे होंगे और कई फीचर्स से अनजान होंगे। उन खास फीचर्स में से एक बैकग्राउन्ड में वीडियोज़ चलाने की क्षमता है। यानि आप स्क्रीन को ऑफ करके भी यूट्यूब वीडियोज़ चला सकते हैं जिससे उनमें ऐड्स भी नहीं आएंगे और आपके गाने सुनने का मज़ा खराब नहीं होगा।
इसके अलावा, सब्स्क्रिप्शन के साथ यूजर्स ऐप को मिनिमाइज़ करके भी वीडियो को चलाए रख सकते हैं। यहाँ हमने दो ऐसे तरीके बताए हैं जिनसे आप स्क्रीन ऑफ करके भी यूट्यूब वीडियोज़ चला सकते हैं।
Premium Subscription के साथ बैकग्राउन्ड में चलाएं YouTube Videos
1. अपने एंड्रॉइड या iOS स्मार्टफोन पर यूट्यूब ऐप को खोलें।
2. अपने पसंद का वीडियो प्ले करें और स्क्रीन को ऑफ कर दें।
3. वीडियो फिर भी चलता रहेगा।
4. इसके अलावा आप यूट्यूब मिनिमाइज़ भी कर सकते हैं और वीडियो फिर फ्लोटिंग विंडो में चलता रहेगा।
बिना Premium Subscription के भी बैकग्राउन्ड में चला सकते हैं Videos
1. अपने स्मार्टफोन पर कोई भी वेब ब्रॉउजर खोलें और वेब वर्जन के लिए YuTube.com टाइप करें।
2. जो वीडियो आप बैकग्राउन्ड में सुनना चाहते हैं उसे सर्च करें।
3. जैसे ही वीडियो चलना शुरू होती है, डेस्कटॉप मोड पर स्विच कर दें और वीडियो शुरू होने का इंतज़ार करें।
4. ब्रॉउजर को मिनिमाइज़ कर दें जिससे वीडियो पॉज़ हो जाएगा।
5. अगर आप एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो नोटिफिकेशन को स्वाइप डाउन करें और प्लेबैक नोटिफिकेशन से 'Play' बटन पर टैप करें।
6. जो लोग iOS और iPadOS का इस्तेमाल कर रहे हैं वे कंट्रोल सेंटर खोलें और म्यूज़िक विजेट पर Play बटन पर टैप करें।
YouTube Premium Plans Price
बिना किसी बाधा वाला अनुभव पाने के लिए यूजर्स को सब्स्क्रिप्शन खरीदने की सलाह दी जाती है। ऐसे कई सारे यूट्यूब प्रीमियम प्लांस हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं। रेगुलर प्लान की कीमत 129 रुपए प्रतिमाह है, वहीं 3 महीने का प्लान 399 रुपए में और सालाना प्लान 1290 रुपए में खरीदा जा सकता है।
अगर आपके पास ऐप को इस्तेमाल करने वाले काफी सारे मेम्बर्स हैं तो आप 189 रुपए प्रतिमाह वाला फैमिली प्लान सब्स्क्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा यूट्यूब प्रीमियम का 79 रुपए प्रतिमाह वाला स्टूडेंट प्लान भी मौजूद है।